फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Fishing was a sin earlier, now it has become a business: Laxminarayan

मथुरा: मछली पालन पहले पाप था, अब व्यवसाय बना: लक्ष्मीनारायण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 07:12 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Fishing was a sin earlier, now it has become a business: Laxminarayan
कोसीकलां (मथुरा)। दो दिवसीय पं. दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य आगरा-अलीगढ़ मंडलीय मेले का शुभारंभ शनिवार को प्रदेश पशुधन, दुग्ध एवं मत्स्य मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने गो पूजन एवं फीता काटकर किया। मेले में मंत्री ने कहा कि पहले मछली पालना लोग पाप समझते थे, लेकिन अब व्यवसाय बन गया है। वहीं, पशु विशेषज्ञों ने पशुओं को समय-समय पर उनके खान-पान एवं रखरखाव के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि मछली पालन आज के जमाने में हाईटेक होता जा रहा है। इसके साथ ही अब यह एक ऐसा व्यवसाय बन गया है, जहां पर ज्यादा ध्यान और मेहनत देकर किसान भाई अच्छी कमाई कर सकते हैं। किसानों की आय दोगुनी करने में यह एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। इसके लिए जरूरत है कि किसान अच्छी तरीके से ध्यान देकर मछली पालन करें। गांव बठैन में एक किसान ने मछली पालन किया तो एक एकड़ में साढ़े चार लाख रुपये की मछली बेची थी।
विज्ञापन

अपर निदेशक पशु विभाग आगरा मंडल वाहुदेव तोमर, अपर निदेशक अलीगढ़ मंडल राजेश कुमार, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी हरेंद्र सिंह ने मेले में आए पशुपालकों को जानवरों में होने वाली घातक बीमारियों के बारे में विस्तार से जानकारी देकर टीकाकरण के महत्व को समझाया। वहीं मेले में विभिन्न स्टालों का निरीक्षण किया। मेले का समापन केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान रविवार को करेंगे। मेले में पं. दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय कुलपति डॉ. जीके सिंह, मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी, मनोज फौजदार, राजवीर सिंह, होती चौधरी, तरुण सेठ, हुकम अग्रवाल, उमेश चौधरी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed