फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Fine in Samta Express, reward to station team

निरीक्षण: समता एक्सप्रेस में जुर्माना, स्टेशन टीम को इनाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 08:18 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Fine in Samta Express, reward to station team
मथुरा। यात्री सुविधा समिति के चेयरमैन गोवर्धन स्टेशन पर यात्रियों से बात करते हुए। - फोटो : VRINDAVAN
मथुरा। रेल में यात्रियों की सुविधाओें का स्तर जानने के लिए आए यात्री सुविधा समिति के चेयरमैन का समता एक्सप्रेस में गंदगी देख पारा चढ़ गया। सफाई के लिए जिम्मेदार ठेकेदार पर दस हजार रुपये का जुर्माना लगा दिया। उधर, गोवर्धन स्टेशन का निरीक्षण करने के बाद स्टेशन टीम को दस हजार रुपये का इनाम दिया है। उन्होंने भूतेश्वर स्टेशन का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन

सोमवार को रेल यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं के संबंध में जानकारी करने के लिए रेल सुविधा समिति के चेयरमैन रमेश चंद्र रत्न मथुरा आए। वह नई दिल्ली से समता एक्सप्रेस से मथुरा आए। इस दौरान समता एक्सप्रेस मेें निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान ट्रेन के शौचालयों को गंदा पाया गया। जिसके बाद ट्रेन के सफाई के ठेकेदार पर दस हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। मथुरा जंक्शन सुबह करीब नौ बजे पहुंचे चेयरमैन का एडीआरएम मुदित चंद्रा, स्टेशन डायरेक्टर रवि प्रकाश आदि ने स्वागत किया। जहां से वह गोवर्धन स्टेशन के निरीक्षण के लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोवर्धन स्टेशन पर साफ-सफाई की व्यवस्था देखकर उनके द्वारा गोवर्धन टीम को दस हजार का इनाम दिया गया है। साथ मौजूद डीआरएम के पीआरओ एसके श्रीवास्तव ने बताया कि रेल सुविधा समिति के चेयरमैन ने इसके बाद भूतेश्वर स्टेशन का निरीक्षण किया, जहां पर उन्हें व्यवस्थाएं समुचित मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed