{"_id":"6228e6aaf39bb2639e24321c","slug":"mathura-farmer-shot-mathura-news-mtr5143445185","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: किसान को गोली मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: किसान को गोली मारी
विज्ञापन
नौहझील (मथुरा)। थाना क्षेत्र के गांव पारसौली में बुधवार देर रात बाइक सवार दो युवकों ने किसान से मुर्गा मांगा। मना करने पर युवक, किसान को गोली मारकर फरार गए। किसान के सीने में गोली लगी है। गोली सीने के आरपार हो गई है। हालत नाजुक बताई जा रही है।
गांव पारसौली निवासी जगराम (55) पुत्र हरप्रसाद रोजाना की तरह रात करीब 8:45 बजे घर से खेत पर जा रहे थे। रास्ते में यमुना एक्सप्रेसवे के निकट सर्विस रोड पर बने मुर्गा फार्म पर जब किसान पहुंचा तो बाइक सवार दो युवकों से जगराम से फ्री में मुर्गा मांगा। किसान के मना करने पर विवाद हो गया। जगराम के भतीजे रामू ने बताया कि गांव के ही वीरपाल सिंह मुर्गा फार्म पर काम करते हैं।
खेत पर जाते समय रास्ते में मुर्गा फार्म के निकट खड़े दो युवकों से जगराम की कहासुनी हो गई। इसी मामूली विवाद में बाइक सवार एक युवक ने जगराम को गोली मार दी। गोली मारकर एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड के रास्ते भाग गए। घायल अवस्था में जगराम को सीएचसी नौहझील लाया गया। यहां से चिकित्सकों ने जगराम की नाजुक हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।