{"_id":"62f264e1bf5f0d16f25b3377","slug":"mathura-farah-police-molested-girl-students-left-in-connivance-mathura-news-mtr5221163152","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: फरह पुलिस सांठ-गांठ करके छोड़े छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाले मनचले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: फरह पुलिस सांठ-गांठ करके छोड़े छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाले मनचले
विज्ञापन
फरह (मथुरा)। वाह री फरह पुलिस, छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाले दो मनचलों को सांठगांठ करके छोड़ दिया। जबकि छात्राओं के परिजनों ने मनचलों की पिटाई करके फरह पुलिस के सुपुर्द किए थे। इन मनचलों के खिलाफ तहरीर भी दी गई थी।
पुलिस के इस रवैये से लोगों में गुस्सा है। मनचलों के छोड़े जाने से फिर किसी दिन बड़ी घटना हो सकती है।
सोमवार को कस्बे के एक इंटर कॉलेज की छात्राएं प्रतिदिन की तरह दोपहर एक बजे छुट्टी होने पर पुलिया से गुजरकर घर जा रही थीं। यहां पर मनचलों ने छात्राओं से छेड़छाड़ की। घर जाकर छात्राओं ने परिजनों को बताया तो वह पुलिया पर पहुंच गए। यहां पर परिजनों ने दो मनचलों को पकड़कर पिटाई कर दी। इसके बाद दोनों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। परिजनों ने दोनों मनचलों अजीम और वसीम के खिलाफ तहरीर भी दी।
फरह पुलिस ने छात्राओं से छेड़छाड़ के मामले को गंभीरता से लेना उचित नहीं समझा। मुकदमा दर्ज करना तो दूर फरह पुलिस ने सांठगांठ करके मनचलों को छोड़ दिया। भाजपा नेता राजदर्शन पचौरी का कहना है कि दोनों मनचले विशेष समुदाय के हैं। अगर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो इसकी शिकायत आलाधिकारियों के अलावा मुख्यमंत्री से भी की जाएगी। एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि अगर ऐसा है जो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
फरह पुलिस का एंटी रोमियो स्क्वैड नदारद
आखिरकार एंटी रोमियो स्क्वैड कहां गया। छात्राओं के विद्यालय के आसपास तो छोड़ो दूर-दूर तक यह स्क्वैड नजर नहीं आता है। जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बार-बार छात्राओं की सुरक्षा को लेकर निर्देश देते रहते हैं। खुद एसएसपी अभिषेक यादव भी जनपद पुलिस की हर बार मॉनिटरिंग करके हर संभव दिशा निर्देश देते हैं, पर फरह पुलिस इन निर्देशों को लेकर बेपरवाह बनी हुई है।
१५ दिन पूर्व स्कूल के बाहर से खींची थी छात्रा
कॉलेज की प्रधानाचार्या का कहना है कि १५ दिन पहले भी पुलिस को लिखकर भेजा गया है कि छात्राओं के संग मनचले छेड़छाड़ करते हैं। बावजूद फरह पुलिस कतई भी गंभीरता नहीं बरतती। आजतक कोई कार्रवाई भी नहीं की गई। कॉलेज के बाहर से कार सवारों ने एक छात्रा को खींचने की कोशिश की थी लेकिन इसका वह खुद ही वीडियो बनाने लगीं। इसके चलते वाहन सवार छात्रा को छोड़कर भाग खड़े हुए।