फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Farah police could not provide help to the victim, will be presented with SSP

मथुरा: पीड़िता को नहीं दे पाई फरह पुलिस मदद, एसएसपी के पास होगी पेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Farah police could not provide help to the victim, will be presented with SSP
फरह (मथुरा)। दो माह पूर्व से ससुराल से मारपीट करके भगाई गई विवाहिता को मायके में भी ससुरालीजन नहीं छोड़ा। पति और ससुर ने दो बार विवाहिता के मायके में आकर घर में घुसकर हमला किया, पर फरह पुलिस पीड़िता की मदद को नहीं आई।
विज्ञापन

रविवार को भी मदद को पहुंची पीड़िता को थाने से फटकारकर भगा दिया। पीड़िता अब सोमवार को एसएसपी के समक्ष पेश होकर अपनी व्यथा बताएगी।
पीड़िता पिंकी को करीब दो माह पूर्व मारपीट करके ससुराल से निकाल दिया गया था। विवाहिता मायके थाना फरह के कस्बा सारस्वत पाड़ा में आकर रहने लगी। आरोप है कि १० दिसंबर को पति और ससुर निवासीगण अछनेरा (आगरा) के नगला अरुआ ने आकर घर में घुसकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। साथ ही जबरन ले जाने लगे। विरोध करने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए तो दोनों भाग खड़े हुए। इसकी शिकायत थाना फरह में की गई, पर कोई भी कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

२ जनवरी को भी ससुर और पति फिर आ धमके। घर में घुसकर विवाहिता और उसके पिता से मारपीट कर डाली। इसकी शिकायत डायल ११२ पर की तो कोई जवाब नहीं मिला। पीड़िता थाना फरह पहुंच गई। फरह पुलिस ने फटकारकर पीड़िता को भगा दिया। यह सब एसपी क्राइम के सामने घटा। पीड़िता का आरोप है कि फरह पुलिस उसकी सुनवाई नहीं कर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को वह एसएसपी के यहां पेश होकर अपनी व्यथा बताएगी। एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि पीड़िता को भगाया गया तो जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed