{"_id":"61b8b0bdf6c1ba43c66f9a1f","slug":"mathura-energy-minister-shrikant-will-camp-in-mathura-from-saturday-state-president-will-also-come-to-mathura-mathura-news-mtr5101073187","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: उर्जामंत्री श्रीकांत शनिवार से डालेंगे मथुरा में डेरा, प्रदेश अध्यक्ष भी आएंगे मथुरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: उर्जामंत्री श्रीकांत शनिवार से डालेंगे मथुरा में डेरा, प्रदेश अध्यक्ष भी आएंगे मथुरा
विज्ञापन
मथुरा। १९ दिसंबर को जनविश्वास रथयात्रा को हरी झंडी दिखाने के साथ-साथ गृहमंत्री अमित शाह जनसभा को भी संबोधित करेंगे। गृहमंत्री के आगमन से पूर्व प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा मथुरा में डेरा डाल देंगे। इसके अलावा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल भी जनसभा में रहने की संभावना है। जनसभा और रथयात्रा ऐतिहासिक हो, इसकी सफलता को ऊर्जा मंत्री के संग ही भाजपाई पूरे दमखम से जुट गए हैं। सीएम योगी के आने की भी संभावना है।
विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा दोबारा यूपी में भगवा फहराने के लिए दमखम से जुट गई है। इसके लिए जनता का विश्वास जीतने के लिए जनविश्वास यात्रा पूरे यूपी में निकाली जा रही है। यह जनविश्वास यात्रा १९ दिसंबर को मथुरा से निकलेगी। इस यात्रा को देश के गृहमंत्री अमित शाह हरी झंडी दिखाने के अलावा रामलीला ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे।
शनिवार को मथुरा आकर ऊर्जा मंत्री भाजपाइयों के संग पूरे दमखम से जुट जाएंगे। भाजपाई भी बूथ और वार्ड स्तर में संपर्क के लिए जुट गए हैं। लगातार संपर्क करके लोगों से रामलीला ग्राउंड में पहुंचने की अपील की जा रही है। मंत्री ने बताया कि शनिवार को वह मथुरा आ जाएंगे। यहां पर दो दिन रहकर जनसभा और जनविश्वास यात्रा को ऐतिहासिक बनाया जाएगा। ३ जनवरी को रथयात्रा लखनऊ पहुंचेगी।