फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Electric buses run, will get rid of pollution

मथुरा: इलेक्ट्रिक बसें दौड़ी, प्रदूषण से मिलेगी मुक्ति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 08:06 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Electric buses run, will get rid of pollution
नए बस स्टैंड पर खड़ी सिटी बस।
मथुरा। धार्मिक नगरी मथुरा को धुएं से काफी हद तक निजात मिल जाएगी। दिल्ली जैसी ई-बसों के दौड़ने से प्रदूषण कम होगा।
विज्ञापन

फिलहाल २५ बसें मथुरा को मिल गई हैं। इनमें से १२ बसों को मथुरा-वृंदावन-रिफाइनरी-राया और छटीकरा रूट पर दौड़ाना शुरू कर दिया गया है। जल्द ही १३ बसों का रूट तैयार करके इनको भी दौड़ाया जाएगा। कुल ५० बसें शासन की तरफ से मिलेंगी।
प्रदूषण तो कम होगा ही, साथ ही श्रद्धालुओं को भी आने जाने में सुविधा रहेगी। चार्जिंग स्टेशन वृंदावन में बनाया गया है। महानगर में जेनर्म की बसें पूर्व में दौड़ रही थीं। हालांकि इन बसों से प्रदूषण काफी फैल रहा है। साथ ही डीजल का खर्चा अधिक होने से लाभ भी कम हो रहा था।
विज्ञापन

इन बसों की जगह अब शासन ने ई-बसें चलाने के लिए दी हैं। इन बसों के दौड़ने से प्रदूषण तो कम होगा और डीजल का बोझ भी नहीं पड़ेगा। मथुरा डिपो के एआरएम नरेश चंद गुप्ता ने बताया कि २५ ई-बसें मथुरा को मिली हैं। इनमें से अभी तक केवल १२ बसों को दौड़ाया जा रहा है। १३ बसों को रूट तैयार करके इनको भी जल्द ही चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन मार्गों पर चल रही हैं बसें
- वृंदावन से बिड़ला मंदिर, जयसिंहपुरा, मसानी चौराहे, डीगगेट से श्रीकृष्ण जन्मस्थान (दो बस)।
- वृंदावन से मसानी चौराहा, गोकुल रेस्टोरेंट, हाईवे, गोवर्धन चौराहा, भूतेश्वर तिराहा, कचहरी से रिफाइनरी (चार बस)।
- वृंदावन से टैंक चौराहा से कृष्णापुरी, यमुनापार, लक्ष्मीनगर, गोसना होते हुए राया (चार बस)।
- वृंदावन से प्रेम मंदिर, छटीकरा, गोकुल रेस्टारेंट, गोवर्धन चौराहा, मंडी चौराहा, टाउनशिप तिराहा रिफाइनरी (दो बस)।
५ रुपये प्रति तीन किमी का किराया
४० सीटर लो फ्लोर बसें हैं। देखने में काफी अच्छी इन बसों में सफर करके हर कोई खुश है। इनका का किराया ५ रुपये प्रति तीन किमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed