फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Election Commission will monitor the three-tier panchayat elections

मथुरा: चुनाव आयोग करेगा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की निगरानी

Sun, 04 Apr 2021 06:22 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 06:22 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Election Commission will monitor the three-tier panchayat elections
मथुरा/मांट। राज्य निर्वाचन आयोग इस बार एप के माध्यम से पूरे मतदान प्रक्रिया की मॉनीटरिंग करेगा। आरओ और एआरओ इस एप के जरिये नामांकन से लेकर मतदान तक पूरी प्रक्रिया को तत्काल अपडेट करते रहेंगे।
विज्ञापन

चुनाव आयोग ने निर्वाचन प्रक्रिया को पूरी तरह से हाईटेक कर दिया है। अब हर उच्चाधिकारी अपने आईडी पासवर्ड के जरिये चुनाव प्रक्रिया की अपडेट ले सकेगा। नामांकन से लेकर चुनाव चिन्ह फाइनल होने तक की पूरी अपडेट आरओ और एआरओ के माध्यम से मोबाइल एप पर अपलोड की जाएंगी। इसे लेकर अब आरओ, एआरओ को प्रशिक्षण भी मोबाइल एप पर दिया जा रहा है। एप के माध्यम से आयोग सभी डाटा की मॉनीटरिंग ऑनलाइन कर सकेगा। इससे एक और चुनाव की पारदर्शिता बरकरार रह पाएगी, दूसरी तरफ उच्चाधिकारी चुनाव संबंधित आंकड़े ऑनलाइन मोबाइल एप पर देख सकेंगे। फिलहाल जिला प्रशासन पूरा डाटा प्रतिदिन विभिन्न प्रपत्रों के माध्यम से आयोग को भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

- नामांकन की हर डिटेल मोबाइल एप के जरिये पहुंचेगी राज्य निर्वाचन आयोग के पास।
- आरओ-एआरओ को मिलेगा मोबाइल एप संचालन के लिए आईडी पासवर्ड।
- ग्राम पंचायत नामांकन नाम वापसी आदि की सीधी जानकारी पहुंचेगी आयोग के पास।
सभी आरओ-एआरओ को मोबाइल के जरिये डाटा भेजने आदि का प्रशिक्षण दिया गया है। इस बार मोबाइल एप का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके जरिये तत्काल सूचनाएं अपडेट की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. प्रीतम सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed