फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Doctors clashed over comments on WhatsApp chat, kicked and punched

मथुरा: व्हाट्सएप चैट पर कमेंट को लेकर भिड़े चिकित्सक, लात-घूंसे चले

Mon, 04 Oct 2021 08:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 08:30 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Doctors clashed over comments on WhatsApp chat, kicked and punched
गोवर्धन (मथुरा)। मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में सोमवार की देर शाम दो चिकित्सा अधीक्षकों ने मिलकर व्हाट्सएप चैट पर कमेंट को लेकर फरह चिकित्सा अधीक्षक के साथ मारपीट की। चिकित्सकों के बीच मारपीट के मामले में सीएमओ ने जांच टीम गठित कर दी है।
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय जंग का अखाड़ा बन गया। सीएमओ कार्यालय में लात-घूंसे चले। डॉक्टरों ने अपने ही एक साथी को बाहर से बुलाए लोगों के साथ मिलकर पीटा। इस मामले में भले ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी गंभीर न हो, लेकिन लोगों ने नाराजगी जाहिर की है। गोवर्धन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉक्टर विजेंद्र सिंह सिसौदिया, बरसाना प्रभारी मनोज वशिष्ठ और फरह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉक्टर गोपाल बाबू गर्ग के बीच व्हाट्सएप चैट को लेकर पहले विवाद हुआ।
विज्ञापन

इसके बाद मारपीट शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि व्हाट्सएप ग्रुप पर रविवार की रात को चल रही चैटिंग के दौरान किसी बात पर दोनों डॉक्टरों में विवाद हो गया था। इस मामले में दोनों ने एक-दूसरे को देख लेने की धमकी दी थी। सोमवार की शाम को सीएमओ कार्यालय स्थित सभागार में सरकारी चिकित्सक बैठक कर रहे थे। बैठक खत्म कर जैसे ही डॉक्टर बाहर निकले तभी वहां मौजूद कुछ लोगों ने फरह स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. गोपाल बाबू को घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। लेनदेन का मामला भी बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिस समय डॉक्टरों के बीच झगड़ा हुआ, उस समय कार्यालय में नहीं थीं। झगड़ा विभाग का आंतरिक मसला है। इसकी जांच के लिए एक कमेटी गठित कर दी गई है। जांच रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. रचना गुप्ता, सीएमओ मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed