फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura doctor couple and their daughter were stuck in Gulmarg for two days, will reach Delhi today

Mathura News: गुलमर्ग में दो दिन फंसे रहे मथुरा के चिकित्सक दंपती और बेटी, आज पहुंचेंगे दिल्ली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Apr 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Mathura doctor couple and their daughter were stuck in Gulmarg for two days, will reach Delhi today
मथुरा। गुलमर्ग में अपनी बेटी अनायरा के साथ डॉ. ह​र्षिता। - फोटो : mathura
मथुरा। जम्मू-कश्मीर घूमने गए मथुरा के चिकित्सक दंपती चार साल की बेटी के साथ पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद दो दिन तक गुलमर्ग में फंसे रहे। इसके चलते परिवार भी परेशान है। बृहस्पतिवार शाम को उनके श्रीनगर पहुंचने पर परिवार ने कुछ राहत की सांस ली है।
विज्ञापन


आईएमए के पूर्व अध्यक्ष डॉ. अवधेश अग्रवाल की बेटी डॉ. हर्षिता सिंघल और दामाद डॉ. अंशुल गोयल अपनी बेटी अनायरा के साथ घूमने के लिए जम्मू गए थे। 20 अप्रैल को वह श्रीनगर पहुंच गए थे। यहां दो दिन बिताने के बाद 22 अप्रैल को वे गुलमर्ग पहुंचे। यहां से 23 अप्रैल को उन्हें पहलगाम जाना था, लेकिन इससे पहले ही पहलगाम में आतंकी हमला हो गया। आतंकी हमले की खबर सुनकर पूरा परिवार परेशान हो गया। हालांकि फोन पर चिकित्सक दंपती ने जब सुरक्षित होने की सूचना दी तो परिवार की जान में जान आई। परिवार से हुई बातचीत में डॉ. हर्षिता ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही गुलमर्ग में भी पूरा बाजार व दुकानें बंद हो गई थीं। हर तरफ सुरक्षा बलों के जवान ही नजर आ रहे थे। ऐसे में 22 और 23 अप्रैल को वह गुलमर्ग के होटल में ही रहे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को चिकित्सक दंपती बेटी के साथ श्रीनगर पहुंच गए है। श्रीनगर पहुंचने की जानकारी मिलने के बाद परिवार ने राहत की सांस ली है। डॉ. अवधेश अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार को उनकी बेटी और दामाद फ्लाइट से दिल्ली पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed