{"_id":"60dc84498ebc3ebb4f290370","slug":"mathura-director-is-changing-statements-repeatedly-police-upset-mathura-news-agr497930737","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: निदेशक बदल रहा है बार-बार बयान, पुलिस परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: निदेशक बदल रहा है बार-बार बयान, पुलिस परेशान
विज्ञापन
मथुरा। कर्मयोगी ग्रुप ऑफ कंपनी के निदेशक राजू के बार-बार बयान बदलने से पुलिस परेशान है। वह अब तक कई बार अपने बयान बदल चुका है। पुलिस में दी गई शिकायत में आरोप है कि निदेशक पद पर कार्य कर रहे राजू ने कंपनी को करोड़ों रुपये का नुकसान पहुंचाया है।
पीड़ित महिला मीनाक्षी ने मंगलवार को पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि आरोपी राजू ने जमीन का घोटाला किया है। अपने फायदे के लिए बार-बार बयान बदल रहा है। कंपनी के खिलाफ साजिश रच रहा है। जिन लोगों के खिलाफ राजू ने 156-3 में रिपोर्ट थाना हाईवे में दर्ज कराई थी, बाद में यह पुन: उन लोगों से मिल गया और 164 में अपने बयान बदल दिए। इसके बाद अपना ऑडियो बनाया और कहा मैंने जो 156-3 में रिपोर्ट कराई थी, वह सही है।
कंपनी के ग्रुप चेयरमैन दिनेश अग्रवाल की पत्नी मीनाक्षी ने थाना सूरजपुर फरीदाबाद में 2019 में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें कहा था कि पति जब रिश्तेदारी में एक शादी में गए थे तो कंपनी के पूर्व मैनेजर एवं अन्य ने मिलकर मथुरा के कुछ भूमाफिया से मिलकर मथुरा व सूरजकुंड की जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया। बाद में कागजात देने के बहाने पति को बुलाया और हथियारों के बल पर कागजातों पर हस्ताक्षर करा लिए। तब कंपनी के निदेशक राजू ने 2021 में आरोपियों के खिलाफ मथुरा के हाईवे थाने में भी रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
मीनाक्षी ने इस संबंध में एसपी सिटी से शिकायत की है। राजू अब धोखाधड़ी कर रहा है। भूमाफिया से मिलकर बयान बदल रहा है। एसपी सिटी एमपी सिंह ने राजू के बयान लेने को बुलाया था। वहां पर राजू फिर अपने बयान बदल गया। उन्होंने मांग की है कि राजू के खिलाफ कार्रवाई की जाए। वहीं, राजू ने बताया उनके खिलाफ आरोप झूठे हैं।
पूरे प्रकरण की जानकारी मिली है। कंपनी में विवाद है। इसकी रिपोर्ट दर्ज होने के साथ ही अन्य शिकायतें भी मिली हैं। इसकी जांच एसपी सिटी कर रहे हैं।
- डॉ. गौरव ग्रोवर, एसएसपी