फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Direct monitoring of Chief Minister on uncontrolled fever in the district

मथुरा: जिले में बुखार की अनियंत्रित स्थित पर मुख्यमंत्री की सीधी निगरानी

Sat, 04 Sep 2021 08:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 08:51 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Direct monitoring of Chief Minister on uncontrolled fever in the district
अस्पताल में निरीक्षण के दौरान चिकित्सकों से जानकारी लेते नोडल अधिकारी मयूर माहेश्वरी। - फोटो : MATHURA
फरह/मथुरा। जनपद में बुखार की अनियंत्रित होती स्थित पर मुख्यमंत्री की सीधी निगरानी को देखते हुए शासन से दूत के रूप में आए नोडल अधिकारी मयूर माहेश्वरी ने शनिवार को प्रभावित गांवों का दौरा किया। ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा के साथ उन्होंने कोह में पीड़ित परिवारों से मुलाकात भी की। जिला मुख्यालय पर स्वास्थ्य सेवाओं का भी जायजा लेते हुए कोविड हॉस्पिटलों में फिलहाल डेंगू से निपटने के इंतजाम करने के निर्देश भी दिए। डीएम ने इस स्थिति के लिए सीएमओ के खिलाफ डीओ (अर्द्धशासकीय पत्र) लिख दिया है। इससे स्वास्थ्य अधिकारियों में हड़कंप है। अब विभिन्न जांचों में 60 मरीज डेंगू के मरीजों की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

शनिवार को मुख्यमंत्री के दूत और जनपद के नोडल मयूर माहेश्वरी प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा के साथ कोह गांव पहुंचे। यहां डेंगू पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। परिजनों को सांत्वना देते हुए अधिकारियों को गांव में दवा छिड़काव और साफ-सफाई के सख्त निर्देश दिए। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि बीमारी पर जल्द नियंत्रण होगा। स्वर्ण जयंती अस्पताल में 20 बेड निर्धारित करा दिए गए हैं। वृंदावन स्थित रामकृष्ण मिशन अस्पताल और केडी मेडिकल कॉलेज में बेड निर्धारित कराने के लिए डीएम से कहा गया है। उन्होंने मृतकों की सूची भी स्वास्थ्य विभाग से मांगी है।
विज्ञापन

इसके बाद नोडल मयूर माहेश्वरी ने मथुरा जिला अस्पताल और वृंदावन संयुक्त जिला अस्पताल में बनाए गए डेंगू वार्ड का निरीक्षण किया। इससे पूर्व कलक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रशासनिक और स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ बुखार से उत्पन्न स्थिति को लेकर समीक्षा की। सभी अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। मुख्यमंत्री खुद निगरानी कर रहे हैं। कोविड के हास्पिटलों का उपयोग डेंगू के उपचार के लिए किया जाए। इधर, डीएम नवनीत कुमार चहल ने सीएमओ डॉ. रचना गुप्ता के खिलाफ डीओ लेटर शासन को लिख दिया है। इससे स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब टैंटीगांव में एक वर्षीय बच्चे की बुखार से मौत
टैंटीगांव में एक वर्षीय बच्चे की बुखार के चलते मौत हो गई। गांव निवासी जगमोहन बघेल के एक वर्षीय पुत्र मोहित को दो दिन पूर्व बुखार आया था। परिवार के अनुसार बुखार आने पर उसे मथुरा स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो दिन उपचार के दौरान जब बच्चे की गंभीर हालत देख परिजन उसे अलीगढ़ ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed