{"_id":"5813650f4f1c1ba55abc17fb","slug":"mathura-dfo-is-defaulter-in-many-cases","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी बजट से सजा दी प्राइवेट कालोनी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी बजट से सजा दी प्राइवेट कालोनी
अमर उजाला मथुरा
Updated Fri, 28 Oct 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
नोटिस
प्रदेश के प्रमुख वन संरक्षक की रिपोर्ट में फंसे प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) और उप प्रभागीय वनाधिकारी (एसडीओ) ने कई कारनामों को अंजाम दिया है। इसमें प्राइवेट कालोनियों में हरियाली के लिए सरकारी बजट लगा दिया गया। एडीएम वित्त रवींद्र कुमार की पकड़ में आए इस मामले की रिपोर्ट डीएम को भेज दी है।
प्रदेश के प्रमुख वन संरक्षक और विभागाध्यक्ष (पीसीसीएफ) ने डीएफओ संजय बिस्वाल और एसडीओ एसके शुक्ला के कार्य क्षेत्र में अनुपस्थित रहने पर निलंबन की संस्तुति कर दी है। इस खबर से वन विभाग में स्थानीय स्तर पर खलबली मची हुई है। हालांकि एसडीओ एसके शुक्ला कई कारनामों के लिए चर्चित हैं। हाल ही में एडीएम वित्त रवींद्र कुमार ने इन अधिकारियों का एक और नया कारनामा पकड़ा है।
इसमें सरकारी बजट से गोवर्धन रोड की प्राइवेट कालोनी पुष्पांजलि उपवन में पौधरोपण किया गया है। यहां न केवल पौधरोपण किया गया है, बल्कि उनकी सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड भी लगाए गए हैं। इसमें प्राइवेट कालोनाइजर्स के लिए लाखों रुपये का सरकारी बजट खर्च कर दिया गया है। इसमें एडीएम ने डीएम से जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की संस्तुति की है।