फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   mathura, depo, lose in lockdown,

अनलॉक: मथुरा डिपो को एक करोड़ 53 लाख का नुकसान

Wed, 17 Jun 2020 05:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 05:09 PM IST
विज्ञापन
mathura, depo, lose in lockdown,
मथुरा। अनलॉक-1 में 17 दिनों से मथुरा डिपो को भारी नुकसान हो रहा है। अभी तक एक करोड़, 53 लाख रुपये का नुकसान हो चुका है। ऐसा इसलिए हो रहा है कि दूसरे राज्यों में बसों का संचालन नहीं किया जा रहा है। लगातार हो रहे घाटे की भरपाई के लिए अब मथुरा डिपो के अफसरों को सिर्फ दूसरे राज्यों में बसों के संचालन से ही उम्मीद लगी हुई है।
विज्ञापन

लॉकडाउन में तो बसों के पहिए बिल्कुल थम गए थे। सिर्फ प्रवासी मजदूरों को उनके घरों तक पहुंचाने के लिए रोडवेज बसें लगाई गई थीं, पर अनलॉक-1 में मथुरा डिपो को कमाई की उम्मीद जगी थी, लेकिन 17 दिन बीतने के बाद भी मथुरा डिपो की उम्मीदें परवान नहीं चढ़ सकीं। सवारियों का न मिलना इसके पीछे कारण बताया जा रहा है।
विज्ञापन

अभी तक सिर्फ पुराने बस अड्डे और अंतरराज्जीय नए बस अड्डे से करीब 30 बसों का संचालन हो रहा है। ये बसें सिर्फ यूपी के ही जनपदों तक सीमित हैं। मथुरा डिपो के एआरएम विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि सवारी न मिलने के चलते प्रतिदिन होने वाली 13 लाख रुपये की आय सिमटकर करीब चार लाख रुपये तक रह गई है। फिलहाल अन्य राज्यों में बसें न जाने से भी यह घाटा झेलना पड़ रहा है। जल्द ही आवागमन शुरू हो जाएगा तो घाटे की भरपाई हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां हो रहा है बसों का संचालन
बरेली, अलीगढ़, हाथरस, अलीगढ़, आगरा, फिरोजाबाद, लखनऊ, कानपुर, हरदोई, सीतापुर के अलावा मथुरा-वृंदावन और बरसाना, नौहझील, मांट, फरह, गोवर्धन, बरसाना, छाता, कोसीकलां, सुरीर, टैंटीगांव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed