{"_id":"616471ce8ebc3eeb5c626e55","slug":"mathura-dengue-and-fever-wreak-havoc-again-three-dead-mathura-news-mtr5067924104","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: डेंगू और बुखार का फिर बरपा कहर, तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: डेंगू और बुखार का फिर बरपा कहर, तीन की मौत
विज्ञापन
मथुरा के जिला अस्पताल में लगी मरीजों की भीड़
- फोटो : VRINDAVAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। डेंगू और बुखार ने एक बार फिर से सिर उठाना शुरू कर दिया है। बीते दो दिन में डेंगू और बुखार से तीन की मौत हो गई। डेंगू से बच्ची की मौत के बाद परिवार के लोगों ने सोमवार को जिला अस्पताल में हंगामा भी काटा और डाक्टरों पर लापरवाही का आरोप भी लगाया है। इधर, सोमवार को जनपद में एक दिन में 32 डेंगू के मरीज मिले हैं।
सौंख में दिनोंदिन बढ़ रहा डेंगू के प्रकोप को रोकने में स्वास्थ्य विभाग नाकाम दिख रहा है। इसी के चलते गांव बछगांव में एक 13 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। इससे गांव में कोहराम मचा हुआ है। लोगों ने आरोप लगाया कि प्रशासन की लापरवाही के चलते क्षेत्र में डेंगू संक्रमण दिनों-दिन फैलता जा रहा है। ग्राम पंचायत बछगांव में 13 वर्षीय कौस्तुव पुत्र योगेंद्र सिंह की मौत हो गई।
बछगांव निवासी कौस्तुव पिछले कई दिनों से बीमार था। परिजनों ने पाली डूंगरा हॉस्पिटल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने बच्चे को डेंगू संक्रमण की पुष्टि की। उपचार के दौरान देर रात करीब दो बजे कौस्तुव की मौत हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में अभी तक फॉगिंग नहीं कराई है और न साफ-सफाई कराई। बछगांव में चार दिन पूर्व भी चौदह माह की मानवी पुत्री राहुल की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
बीस दिन पूर्व 9 वर्षीय अंजलि पुत्री वेदपाल की डेंगू संक्रमण से मौत हुई थी। गांव में अभी तक डेंगू से तीन की मौत हो चुकी हैं। इधर, सुखदेव नगर निवासी शाहरुख की 7 वर्षीय बेटी सायरा ने डेंगू के चलते जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। परिवार के लोगों का आरोप है कि अस्पताल में बच्ची की सही देखभाल नहीं की गई। डॉक्टरों से कई बार कहने के बाद भी उन्होंने सही उपचार नहीं किया। परिवार के लोगों ने डाक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा भी किया, बाद में पुलिस के समझाने के बाद परिवार के लोग मान गए।
शनिवार को असगरपुर निवासी तुलाराम के 17 वर्षीय बेटे मनीष की बुखार के कारण मौत हो गई। सूचना पर गांव पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने परिवार के लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। इधर, फरह, राल और वृंदावन में एक बार फिर से डेंगू के मरीज बढ़ गए हैं। प्रभावित क्षेत्रों में 32 नए डेंगू के मरीज मिले हैं। एक साथ 32 मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग सकते में है।