फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Dedication of Green Braj will be possible only by surrender - Rajinikanth Mittal

मथुरा: समर्पण से ही संभव होगा हरित ब्रज का संकल्प-रजनीकांत मित्तल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 07:06 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Dedication of Green Braj will be possible only by surrender - Rajinikanth Mittal
वृंदावन (मथुरा)। चंद्रोदय मंदिर के भक्तों द्वारा रविवार को हरित ब्रज पौधरोपण एवं संरक्षण अभियान के अंतर्गत 15 गांवों के 350 किसानों को लगभग 5000 फलदार पौधों का वितरण किया गया। इसमें प्रतापगढ़ का आंवला, इलाहाबाद का एल-49 अमरूद, कलमी नीबू, कंधारी अनार, थाईलैंड की एप्पल बेर, गुच्छेदार बेल, अर्जुन, कंजी, कदंब, अमलतास, करोंदा, जामुन, सहजन, सहित अन्य हाइब्रिड क्वालिटी के फलदार पौधे शामिल थे।
विज्ञापन

हरियाली तीज के पर्व पर आयोजित हरित ब्रज कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभागीय वन अधिकारी रजनीकांत मित्तल, वन क्षेत्राधिकारी सदर ब्रजेश सिंह परमार, चंद्रोदय मंदिर के संत अनंतवीर्य दास द्वारा राधा वृंदावन चंद्र के चित्रपट को माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया।
विज्ञापन

प्रभागीय वन अधिकारी रजनीकांत मित्तल ने कहा कि मंदिर के भक्तों के हरित ब्रज के इस पुनीत संकल्प को सभी के समर्पण से पूर्ण किया जा सकता है। चंद्रोदय मंदिर के भक्त अनंतवीर्य दास ने कहा कि हरित ब्रज पौधरोपण कर घर के निकट एक पेड़ लगाने तक सीमित न होकर, पौधे को बड़ा करने तक का अभियान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन क्षेत्राधिकारी सदर बृजेश सिंह परमार ने पौधरोपण प्रकल्प के विषय में किसानों को अवगत कराया। वहीं उद्यानिकी विशेषज्ञ विवेक कुमार ने किसानों को खेतों की मेड़ पर पौधरोपण कर आर्थिक लाभ प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम संयोजक जितेंद्र शर्मा, ग्राम प्रधान मघेरा विष्णु सिंह, रोहित कुमार, पूर्व ग्राम प्रधान भरतिया भगवान सिंह, पूरन भारती आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed