{"_id":"6187df70904aeb294434e2ac","slug":"mathura-dealer-misbehaved-with-woman-who-went-to-get-ration-mathura-news-mtr508171887","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: राशन लेने गई महिला से डीलर ने की अभद्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: राशन लेने गई महिला से डीलर ने की अभद्रता
विज्ञापन
कोसीकलां में थाने का घेराव करते ग्रामीण।
- फोटो : KOSI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोसीकलां (मथुरा)। गांव सुपाना में राशन लेने गई महिला से अभद्रता एवं मारपीट किए जाने के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए। सैकड़ों ग्रामीणों ने थाने का घेराव किया। पुलिस के मामला दर्ज करने के बाद ग्रामीण शांत हो सके।
गांव सुपाना निवासी पुष्पा रविवार को गांव में स्थित सस्ते गल्ले की दुकान से राशन लेने के लिए गई थी। राशन डीलर ने राशन देने से मना करते हुए महिला के साथ अभद्रता कर डाली। पुष्पा का आरोप है कि राशन डीलर भगत सिंह के साथ तीन अन्य ने अभद्रता करते हुए छेड़खानी कर दी।
छेड़खानी होता देख ग्राम प्रधान कैलाशचंद को वहां देख तीनों भाग गए। इसकी सूचना ग्राम प्रधान ने पुलिस को देने के बाद मौके पर नहीं पहुंची। इससे ग्रामीण आक्रोशित हो गए और सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण थाने पहुंच गए। थाने का घेराव होता देख पुलिस हरकत में आ गई और पुलिस ने आननफानन पीड़ित पुष्पा की तहरीर पर आरोपी भगत सिंह सहित गिरधारी, जगवीर एवं अमरचंद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली, जब जाकर ग्रामीण अपने घरों को वापस गए। कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
दूसरी ओर भगत सिंह ने सीओ को तहरीर देकर ग्राम प्रधान पर राशन का कोटा चलाने की एवज में दस हजार रुपये प्रति माह सुविधा शुल्क मांगने का आरोप लगाया है। न देने पर षड्यंत्र के फंसाया गया हैं। पुष्पा पर राशन कार्ड न होने से राशन देने से मना किया गया। सीओ वरुण कुमार सिंह जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।