फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Deadly attack on BJP leader Dan Bihari Chaudhary in Nandgaon, firing and vandalism created panic

Mathura: नंदगांव में भाजपा नेता दान बिहारी चौधरी पर जानलेवा हमला, फायरिंग और तोड़फोड़ से मचा हड़कंप; तीन घायल

Sat, 14 Feb 2026 12:38 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 14 Feb 2026 12:38 AM IST
सार

बताया जा रहा है कि दान बिहारी चौधरी, प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण के करीबी समर्थक हैं।

विज्ञापन
Mathura: Deadly attack on BJP leader Dan Bihari Chaudhary in Nandgaon, firing and vandalism created panic
हमले में क्षतिग्रस्त कार... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा नेता एवं नगर पंचायत नंदगांव अध्यक्ष पद के पूर्व प्रत्याशी दान बिहारी चौधरी उर्फ दानो नेता पर शुक्रवार रात करीब 10 बजे जानलेवा हमला किए जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। हमलावरों ने दिवाका थोक स्थित उनके घर में घुसकर न सिर्फ मारपीट की, बल्कि फायरिंग भी की। घटना में एक महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

विज्ञापन


दानबिहारी चौधरी ने बताया कि हमलावर लाठी-डंडों और कुल्हाड़ियों से लैस थे। उन्होंने घर में मौजूद महिलाओं और बच्चों को भी नहीं बख्शा और जमकर उत्पात मचाया। नामजद लोगों के खिलाफ तहरीर दी जा रही है। हमले के दौरान दान बिहारी चौधरी की नई कार समेत कुल तीन वाहनों को कुल्हाड़ियों से काटकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया। 
विज्ञापन


घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। बताया जा रहा है कि दान बिहारी चौधरी, प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण के करीबी समर्थक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed