फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Cyber team asked for data from SIM vendors

मथुरा: साइबर टीम ने सिम विक्रेताओं से मांगा डाटा

Sun, 22 Aug 2021 07:20 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 07:20 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Cyber team asked for data from SIM vendors
कोसीकलां (मथुरा)। झारखंड के एक वरिष्ठ अधिकारी की आईडी हैक करने के मामले में साइबर सेल टीम ने सिम विक्रेताओं के यहां दबिश दी। टीम ने सिम विक्रेताओं से डाटा एकत्रित कर उपलब्ध कराने को कहा हैं।। गलत डाटा देने पर दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

अति संवेदनशील माने जाने वाले कोसीकलां थाना क्षेत्र में सोने की कथित ईंट के नाम पर ठगी, ओएलएक्स या फिर साइबर क्राइम के मामले में थाना देश में टॉप पर है। पिछले छह माह में राजस्थान, मध्य प्रदेश, केरल, कर्नाटक, गुजरात, हरियाणा, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, असम प्रांत की पुलिस यहां से कई लोगों को ठगी, साइबर क्राइम के मामलों में गिरफ्तार कर ले जा चुकी है।
विज्ञापन

ऐसा ही एक मामला शनिवार की देर रात्रि सामने आया। बताया जाता है कि क्षेत्र के साइबर क्राइम से जुडे़ कुछ लोगों ने झारखंड के किसी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की आईडी को हैक कर लिया और उक्त आईडी से साइबर क्राइम की बड़ी घटना को अंजाम दिया गया गया। जिसको लेकर झारखंड पुलिस ने एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर को मामले की पूरी जानकारी देकर सहयोग मांगा। एसओजी, साइबर सेल टीम ने पुलिस के साथ सिम विक्रेताओं के यहां पहुंचकर डाटा मांगा। एसओजी टीम ने साइबर ठगों की तलाश में विभिन्न स्थानों पर दबिश दी। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद पंवार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed