फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Congress will get 51 thousand resolution letters filled for Yamuna purification

मथुरा: यमुना शुद्घिकरण के लिए 51 हजार संकल्प पत्र भरवाएगी कांग्रेस

Sat, 14 Aug 2021 07:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 07:03 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Congress will get 51 thousand resolution letters filled for Yamuna purification
मथुरा। यमुना जल शुद्धिकरण संकल्प अभियान की जानकारी देते कांग्रेस यूथ के प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर या - फोटो : MATHURA
मथुरा। कांग्रेस यमुना शुद्घिकरण के लिए 51 हजार संकल्प पत्र भरवाएगी। साथ ही बड़े आंदोलन की शुरूआत होगी। यह संकल्प कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव मोहित चौधरी और युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर यादव ने लिया।
विज्ञापन

उन्होंने शनिवार को जिला कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि मां यमुना के लिए आज हम लोग प्रण ले रहे हैं
कि जिस भी दूषित मानसिकता ने मां यमुना को प्रदूषित करने का काम किया है, उसे आम जन के सामने बेनकाब करेंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष यतेंद मुकद्दम ने कहा कि युवक कांग्रेस लगातार मां यमुना शुद्धिकरण की आवाज को बुलंद कर रही है। 51 हजार संकल्प पत्र के आंदोलन को हम प्रदेश स्तर पर ले जाएंगे। यमुना में प्रदूषण के मुद्दे पर नगर निगम ने करोड़ का गबन एसटीपी प्लांटों के संचालन के नाम पर किया है।
विज्ञापन

पूर्व विधायक प्रदीप माथुर और वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेश पाठक ने कहा कि जनता सरकार की धर्म विरोधी मानसिकता को समझ चुकी है। समय आ गया है इस सरकार को उखाड़ फेंका जाए। नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष युवा राहुल चतुर्वेदी ने पदभार ग्रहण किया। जिलाध्यक्ष एडवोकेट भगवान सिंह वर्मा, महानगर अध्यक्ष मनमोहन शर्मा, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण ठाकुर, आबिद हुसैन, मुस्तकीम कुरैशी, मथुरा प्रसाद, गिरधारी लाल पाठक, विजय चतुर्वेदी, राहुल मुकद्दम, आदित्य पाठक, यथार्थ यादव आदि भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed