फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Compounder molested girl admitted in hospital, threatened

मथुरा: अस्पताल में भर्ती युवती से कंपाउंडर ने की छेड़छाड़, दी धमकी

Wed, 16 Jun 2021 05:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 05:54 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Compounder molested girl admitted in hospital, threatened
मथुरा। मां महावीरी हॉस्पिटल में भर्ती अनुसूचित जाति की युवती से कंपाउंडर ने छेड़छाड़ कर दी। युवती ने विरोध किया तो कंपाउंडर ने जान से मारने की धमकी दी। युवती ने मामा को यह बताया तो हॉस्पिटल के मालिक डॉ. नरेंद्र से शिकायत की। कंपाउंडर की तलाश की गई, पर उससे पहले ही वह भाग खड़ा हुआ। पीड़ित ने चौकी कृष्णानगर में कंपाउंडर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन

थाना रिफाइनरी के एक गांव की 19 साल की युवती के पेट में दर्द हुआ। उसके मामा ने स्वर्ण जयंती हॉस्पिटल में भांजी को भर्ती करा दिया। लाभ न मिलने पर उसे राधिका विहार के पास मां महावीरी हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया। बुधवार की तड़के तीन बजे कंपाउंडर ने भर्ती युवती से छेड़छाड़ कर दी। पीड़िता के मामा ने चौकी कृष्णानगर में मुकदमा दर्ज कराया। सीओ सिटी वरुण कुमार सिंह ने बताया कि कंपाउंडर श्याम गुर्जर निवासी सिवाल (बरसाना) के खिलाफ छेड़छाड़ और अनुसूचित अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed