{"_id":"61474cba8ebc3eb3bc3e9463","slug":"mathura-complete-the-works-under-construction-on-time-officials-shrikant-sharma-mathura-news-agr508248197","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: निर्माणाधीन कार्यों को समय से पूरा करें अधिकारी: श्रीकांत शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: निर्माणाधीन कार्यों को समय से पूरा करें अधिकारी: श्रीकांत शर्मा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने रविवार को कलक्ट्रेट सभागार में लोक निर्माण, वन विभाग, विद्युत, नगर निगम, जलनिगम, स्वास्थ्य और सिंचाई आदि विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। निर्देश दिए कि सभी निर्माणाधीन कार्यों को शीघ्रता के साथ पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।
समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने विशेष कर लोक निर्माण तथा वन विभाग के अधिकारी आपस में समन्वय स्थापित कर कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। कहा कि संयुक्त रूप से गोवर्धन और मथुरा वृंदावन रोड का निरीक्षण करके तेजी से कार्रवाई करें। उन्होंने विद्युत निगम के अधिकारियों से कहा कि जमीन आवंटन के पश्चात तत्काल अंडर ग्राउंड वायरिंग का कार्य शुरू कर दें।
उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों से कहा कि जैसे ही पोल लग जायें वैसे ही स्ट्रीट लाइट लगा दें। साफ-सफाई को लेकर जिला पंचायतीराज विभाग को गांव-गांव में सैनिटाइजेशन, फॉगिंग, बुसकटिंग, नालियों की सफाई एवं जलभराव की समस्याओं को प्राथमिकता से लेते हुए कार्रवाई करने को कहा।
विज्ञापन
बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष किशन सिंह, जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. नितिन गौड़, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रचना गुप्ता, अपर नगर आयुक्त सतेंद्र कुमार, लोक निर्माण, जल निगम, सिंचाई, वन विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी थे।