फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Cold after night rain, temperature decreased by two degrees

मथुरा: रात हुई बारिश के बाद बढ़ी ठंड, तापमान में दो डिग्री की आई कमी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 09:06 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Cold after night rain, temperature decreased by two degrees
मथुरा। शनिवार रात हुई तेज बारिश से जहां मौसम और सर्द हो गया, वहीं जगह-जगह कीचड़ व जलभराव से लोगों को परेशानी हुई है। दिन में कुछ देर तक सूर्य भगवान के दर्शन हुए। वहीं सर्द हवाएं चलने से लोग दिनभर अलाव और हीटर के आगे बैठे रहे। शनिवार की अपेक्षा रविवार को न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

रविवार को तड़के बारिश से दिन व रात का तापमान कम हो गया तथा दिन में ठंड बढ़ गई। जिससे लोगों को घर में रहना पड़ा। जिन्हें आवश्यक काम या डॺूटी करनी थी, वहीं बाहर निकले, लेकिन ठंड बढ़ने के कारण लोगों अलाव का प्रयोग किया।
विज्ञापन

लोगों ने घर के रहकर अलाव जलाकर ठंड दूर करने का प्रयास किया। मौसम के इस परिवर्तन के कारण अचानक ठंड बढ़ गई। दिन में कुछ देर ही सूर्य भगवान दिखे। आसमान में छाए रहे बादलों के साथ चलीं हवाओं के कारण ठंड बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, बारिश से जगह-जगह कीचड़ एवं जलभराव की समस्या हो गई। खासकर देहात में कीचड़ होने से ग्रामीणों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। राया के संभागीय कृषि परीक्षण केंद्र के अनुसार रविवार को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

१० से १२ घंटे हुई बिजली की कटौती
बारिश के दौरान शहर में बिजली नदारद रही। इसके बाद पूरे दिन बिजली का आना जाना रहा। सुबह बिजली जाने से लोग नित्य क्रिया से वंचित रहे। वहीं दिन में कटौती से लोगों का कारोबार भी प्रभावित रहा। करीब १० से १२ घंटे की कटौती से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed