फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Cleanliness captain will get the jail cleaned

मथुरा: स्वच्छता कप्तान कराएगा जेल में श्सफाई

Fri, 01 Oct 2021 07:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 07:24 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Cleanliness captain will get the jail cleaned
मथुरा। जिला कारागार में बंदियों के बीच स्वच्छता प्रतियोगिता के लिए प्रत्येक बैरक में स्वच्छता कप्तान बनाया गया है। यह स्वच्छता कप्तान जेल में गांधी जयंती पर होने वाली प्रतियोगिता पर बंदियों को स्वच्छता के लिए जागरूक करेगा। गांधी जयंती पर बैरक की बेहतर तरीके से साफ सफाई करने वाली टीम को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन

जेल के बंदियों को स्वच्छता को प्रेरित करने के लिए स्वच्छता प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए प्रत्येक बैरक से एक टीम गठित की गई है, जिसमें एक को कप्तान बनाया गया है। टीम प्रतिदिन अपनी बैरक की साफ सफाई बेहतर तरीके से करती है। जेल अधीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि बंदियों के बीच स्वच्छता प्रतियोगिता कराई जा रही है।
विज्ञापन

जिस बैरक की सफाई सबसे बेहतर मिलेगी, उसकी टीम को पुरस्कृत किया जाएगा। प्रतियोगिता के चलते बंदी अपनी अपनी बैरक की साफ सफाई में जुटे हुए हैं। इसके लिए बंदियों कुछ नियम भी तय किए हैं। बंदियों के बीच हो रही स्वच्छता प्रतियोगिता के बेहतर परिणाम देखने को मिल रहे हैं। गांधी जयंती के दिन सभी 17 बैरकों की साफ सफाई का निरीक्षण किया जाएगा। जिस बैरक की सफाई बेहतर मिलेगी उसकी टीम को पुरस्कृत किया जाएगा। निर्णय के लिए सात टीमें बनाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed