{"_id":"6744c75c336fa001d20f4553","slug":"mathura-clasj-in-a-marriage-party-three-people-seriously-injured-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura : डीजे बजाने को लेकर भिड़ गये बराती और घराती, जमकर हुई मारपीट में तीन लोग गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura : डीजे बजाने को लेकर भिड़ गये बराती और घराती, जमकर हुई मारपीट में तीन लोग गंभीर रूप से घायल
Tue, 26 Nov 2024 12:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Tue, 26 Nov 2024 12:22 AM IST
सार
मारपीट में लड़की पक्ष के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल इलाज के लिए भर्ती कराया। उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
video grab
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा के चौमुहां थाना जैंत क्षेत्र अंतर्गत डीजे पर गाने बजाने को लेकर लड़का पक्ष व लड़की पक्ष के लोगों में जमकर मारपीट हो गई। मारपीट में लड़की पक्ष के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल इलाज के लिए भर्ती कराया। उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
थाना रिफाइनरी के गांव छायसे से चौमुहां निवासी राजकुमार की भतीजी की बरात आई थी। इसी दौरान लड़की पक्ष के घर पर लगे डीजे पर गाने बजाने को लेकर दोनों पक्षों के लोगों में झगड़ा होने लगा और मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन
मारपीट में राजकुमार व उसके भाई के सिर में चोट आई। वहीं एक अन्य व्यक्ति के पैर में चोट है। थाना प्रभारी जैंत अश्वनी कुमार ने बताया घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। झगड़े में मुकेश पुत्र वीरेंद्र निवासी सिहाना, योगेश पुत्र गजेंद्र डीजे वाला, विनोद पुत्र कुंदन सिंह निवासी कुबेर थोक, राल घायल हुए हैं।