फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Checking at liquor and beer shops after Aligarh incident

मथुरा: अलीगढ़ की घटना के बाद शराब व बीयर की दुकानों पर चेकिंग

Sun, 30 May 2021 07:34 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 07:34 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Checking at liquor and beer shops after Aligarh incident
कोसीकलां (मथुरा)। अलीगढ़ में जहरीली शराब पीने के बाद लगातार हो रहीं मौतों की चिंता यहां भी पुलिस-प्रशासन में देखने को मिली। रविवार को पुलिस और प्रशासन की टीम ने देसी और अंग्रेजी शराब की दुकानों पर पहुंचकर चेकिंग की और बार कोड से इन दुकानों पर उपलब्ध स्टॉक का मिलान किया।
विज्ञापन

बता दें कि क्षेत्र में बड़ी संख्या में अंग्रेजी और देसी शराब के ठेके हैं, लेकिन आज तक इन ठेकों पर किसी प्रकार की गलत शराब की बिक्री को कोई घटना सामने नहीं आई है, लेकिन अलीगढ़ में देसी शराब के ठेकों से बिकी शराब को पीने के बाद हो रहीं मौतों ने इस दिशा में सोचने पर मजबूर कर दिया है। शनिवार को एसडीएम हनुमान प्रसाद, सीओ जितेंद्र कुमार, प्रभारी निरीक्षक प्रमोद पंवार ने नगर में अभियान चलाकर सभी प्रकार की शराब की दुकानों पर स्टॉक की चेकिंग की। अधिकारियों ने बोतलों पर लगे हॉलमार्क के फोटो और बैच नंबर भी नोट किए।
विज्ञापन

इनका रिकॉर्ड से मिलान किया जाएगा। एसडीएम ने बताया कि मंडी समिति के सामने मॉडल शॉप पर चेकिंग के दौरान साइन बोर्ड, रेट लिस्ट नही मिली इसके अलावा अधिकृत विक्रेता के अलावा अन्य विक्रेता बिक्री करते मिले। बठैन मोड़ पर देशी शराब की दुकान चलाने का अनुमति पत्र नहीं मिला। नियमानुसार साइन बोर्ड नहीं मिला। एसडीएम ने दोनों दुकान संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed