{"_id":"6a0e0c9ac2daef7eef0378ea","slug":"mathura-chaos-erupts-after-scheduled-caste-grooms-are-stopped-clash-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: अनुसूचित जाति के दूल्हों की चढ़त रोकने पर बवाल, समुदाय विशेष पर पथराव का आरोप; मारपीट और जमकर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: अनुसूचित जाति के दूल्हों की चढ़त रोकने पर बवाल, समुदाय विशेष पर पथराव का आरोप; मारपीट और जमकर हंगामा
Thu, 21 May 2026 01:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 21 May 2026 01:04 AM IST
सार
आरोप है कि बरात अनुसूचित जाति के युवकों की थी इसलिए रास्ते में जाति विशेष के लोगों ने पथराव कर दिया। जमकर हंगामा हुआ और दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई।
विज्ञापन
मौके पर पुलिस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बुधवार देर रात हाईवे थाना क्षेत्र के एक गांव में दो भाइयों की बरात चढ़ने के दौरान बवाल हो गया। आरोप है कि बरात अनुसूचित जाति के युवकों की थी इसलिए रास्ते में जाति विशेष के लोगों ने पथराव कर दिया। जमकर हंगामा हुआ और दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई। सूचना पर आनन फानन पुलिस मौके पर पहुंच गई। मौके पर तनाव की स्थिति बनी हुई थी। पुलिस के सामने भी पथराव हुआ, जिसमें कई पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं।
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव नरहौली में बुधवार को गुल्ला की दो बेटियों लक्ष्मी और पूनम की शादी थी। बरात गोवर्धन थाना क्षेत्र के गांव भरनकलां से आई थी। नेमचंद के बेटे अशोक और कुलदीप बरात लेकर आए थे। रात लगभग 11 बजे नरहौली में भरतपुर चौराहा से चढ़त शुरू हो गई। दोनों दूल्हे बाबा साहेब आंबेडकर की तस्वीर लेकर बग्गी पर सवार थे। दूल्हों के चाचा भगवानदास ने बताया कि रास्ते में बरात पर अचानक घरों से पथराव शुरू हो गया।
विज्ञापन
छतों से ईंटें बरसाई गईं। इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। जमकर मारपीट हुई और पत्थर चले। इसमें कई लोगों को चोटें आई हैं। घायल 70 वर्षीय वृद्धा संतोषी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय निवासी मीना ठाकुर का कहना है कि बरातियों ने हंगामा किया है। वह एक मिष्ठान भंडार में घुस गए और तोड़फोड़ कर दी। सूचना पर कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गई थी।
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों और लोगों के बीच भी खूब लाठियां चलीं। लोगों ने पुलिसकर्मियों को दौड़ा लिया। महिलाएं भी लाठी लेकर पुलिस के सामने आ गईं। दोनों दुल्हनें भी मौके पर पहुंच गईं और हंगामा किया। उन्होंने पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। देर रात तक गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई थी। एडीएम प्रशासन अमरेश कुमार, एडीएम एफआर पंकज वर्मा, एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट अनुपम मिश्र, एसपी ट्रैफिक राजेश तिवारी फोर्स के साथ मौके पर जमे है।
शादी की रस्में शुरू कर दी गई हैं। शांतिपूर्वक ढंग से बरात चढ़वाई जाएगी। उपद्रवियों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
-पंकज वर्मा, एडीएम एफआर