{"_id":"62470fee8ce78873b02ca849","slug":"mathura-chaitra-navratri-from-today-maya-s-light-will-burn-in-every-house-mathura-news-mtr5153834112","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: चैत्र नवरात्र आज से, घर-घर में जलेगी मैया की ज्योति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: चैत्र नवरात्र आज से, घर-घर में जलेगी मैया की ज्योति
विज्ञापन
मथुरा। चैत्र नवरात्र का आरंभ तीन प्रमुख राजयोग सरल, सतकीर्ति व वेशि महायोग में रेवती नक्षत्र, ऐंद्र योग, बृहस्पति प्रधान मीन राशि के चंद्रमा में शनिवार को हो रहा है। इस वर्ष नवरात्र पूरे नौ दिनों के हैं। तीन अप्रैल को मत्स्य जयंती, 4 अप्रैल को गौरी तृतीया, 5 अप्रैल को अंगारक चतुर्थी, 6 अप्रैल को श्री पंचमी, 7 अप्रैल को स्कंद षष्ठी, 9 अप्रैल को श्री दुर्गा अष्टमी व 10 अप्रैल को रविपुष्य, सर्वार्थसिद्धि महायोग में श्री रामनवमी के साथ नवरात्र पूर्ण होंगे।
ज्योतिषाचार्य आलोक गुप्ता का कहना है कि इस बार चैत्र नवरात्र पर ऐसे संयोग बना है कि देवी घोड़े पर सवार होकर आ रही हैं और भैंस पर सवार होकर जाएंगी। देवी का आगमन और गमन दोनों ही प्रतिकूल फलदायी है। चैत्र नवरात्र से दो अप्रैल को नया संवत यानी हिंदू नववर्ष भी आरंभ हो रहा है।
घटस्थापना का शुभ मुहूर्त
2 अप्रैल को सुबह 6 बजकर 10 मिनट से 8 बजकर 31 मिनट तक घट स्थापना का शुभ मुहूर्त है। इस समय अगर कोई घटस्थापना न कर पाए तो अभिजीत मुहूर्त में भी स्थापित कर सकता है। घटस्थापना का अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजे से 12 बजकर 50 मिनट तक रहेगा।
विज्ञापन
घट स्थापना की पूजन विधि और अखंड ज्योति
नवरात्र के लिए घट स्थापना की विधि का पालन करना चाहिए। सात प्रकार का अनाज, मिट्टी का घड़ा, पवित्र स्थान से लाई गई मिट्टी, कलश, गंगाजल, आम या अशोक के पत्ते, सुपारी, जटा वाला नारियल, लाल सूत्र, मौली, इलायची, लौंग, कपूर, रोली, अक्षत, लाल कपड़ा और फूल चाहिए।
नवरात्र के पहले दिन कलश स्थापना की जाती है। कलश स्थापना से पहले मंदिर को अच्छी तरह साफ कर लें और लाल कपड़ा बिछा दें। इसके बाद इस कपड़े पर कुछ चावल रख दें। जौ को मिट्टी के चौड़े बर्तन में बोयें। अब इस बर्तन में पानी से भरा कलश रख दें।
कलश पर कलावा बांधें, इसके अलावा कलश में सुपारी, सिक्का, अक्षत डालें। अब अशोक के पत्ते या आम के पत्ते रखकर ऊपर से चुनरी लपेटकर नारियल रखें। कलावा को नारियल पर बांधें। कलश में नारियल रखते हुए मां दुर्गा का आह्वान करें। इसके बाद दीप जलाकर पूजन करें। अखंड ज्योति पूरे 9 दिन तक बिना बुझे जलाने का प्रावधान है। गाय के घी से अखंड ज्योति प्रज्वलित करना उत्तम रहता है।
५२ शक्तिपीठ में शामिल हैं पाताल देवी
भूतेश्वर महादेव मंदिर परिसर में मां अंबिका पाताल में विराजमान हैं। मंदिर के महंत भवानी शंकर गिरी बताते हैं कि यह स्थल ५२ शक्तिपीठ में शामिल है। देवी महापुराण में इसका उल्लेख है। यहां मैया के चूड़ामणि केश गिरे थे। उनकी रक्षा के लिए ही भूतेश्वर महादेव यहां विराजमान हैं। मंदिर ३० फीट नीचे जमीन में होने के कारण इसे पाताल देवी के नाम से पहचाना जाता है।
नवरात्र के लिए मंदिर में विशेष तैयारियां चल रही है। नवरात्र के पहले दिन शाम सात बजे महाआरती का आयोजन होगा। नवरात्रि के दौरान मंदिर परिसर में विभिन्न धार्मिक आयोजन किए जाएंगे। देवी महापुराण का नियमित पाठ होगा। ५६ भोग व फूल बंगला भी सजाया जाएगा। देवी मंदिर के साथ भूतेश्वर महादेव मंदिर में भी विशेष आयोजन होंगे। संवाद