{"_id":"60ec4c648ebc3e23af721560","slug":"mathura-chain-robbery-and-shooting-the-robber-did-not-appear-in-court-mathura-news-agr4994760166","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: चेन लूट व गोलीकांड: कोर्ट में हाजिर नहीं किया लुटेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: चेन लूट व गोलीकांड: कोर्ट में हाजिर नहीं किया लुटेरा
विज्ञापन
मथुरा। शहर के छत्ता बाजार में दिनदहाड़े महिला के गले से चेन लूटने और विरोध करने पर सेवानिवृत्त दरोगा को गोली मारने वाला लुटेरा सोमवार को मथुरा की कोर्ट में रिमांड के लिए हाजिर नहीं किया गया, जबकि अलीगढ़ जेल को रिमांड के लिए उसे हाजिर के आदेश दिए थे। मंगलवार को इस मामले में कोर्ट नई तिथि नियत करेगी।
26 जून को शहर के छत्ता बाजार में लता चतुर्वेदी के गले से चेन लूटकर भाग रहे बाइक सवार लुटेरों से सेवानिवृत्त दरोगा मथुरेश चतुर्वेदी भिड़ गए थे। लुटेरों ने गोली मारकर उन्हें घायल कर दिया था। हालांकि वह घर आ गए हैं। एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने खुलासे के लिए पांच टीमें लगाई थीं, लेकिन पुलिस के हत्थे चढ़ने से पहले ही अलीगढ़ के शातिर लुटेरे विष्णु गौतम ने अलीगढ़ कोर्ट में पुराने मामले में सरेंडर कर दिया था और मथुरा पुलिस केवल हाथ मलती रह गई।
हालांकि कोतवाली पुलिस ने रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था। 12 जुलाई को अलीगढ़ जेल प्रशासन को कोर्ट ने हाजिर करने के आदेश दिए थे। सोमवार को शातिर लुटेरा हाजिर नहीं किया गया। कोतवाल सूरज प्रकाश शर्मा ने बताया कि जेल प्रशासन ने हाजिर नहीं किया है। मंगलवार को कोर्ट कोई तिथि नियत करेगी। उसके बाद ही रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।