फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Central Pollution Control Board sought report from the state on increasing pollution in Vrindavan

मथुरा: केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने वृंदावन में बढ़ते प्रदूषण पर राज्य से मांगी रिपोर्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Central Pollution Control Board sought report from the state on increasing pollution in Vrindavan
वृंदावन (मथुरा)। जागते ही आंखें मलने लगे लोग, आसमान में छाई धुंध, वृंदावन में सबसे ज्यादा प्रदूषण जैसे समाचारों को अमर उजाला द्वारा प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। इसे आधार बनाते हुए सामाजिक कार्यकर्ता प्रहलाद कृष्ण शुक्ला एडवोकेट ने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से मामले की अपने ट्विटर एकाउंट से शिकायत की थी।
विज्ञापन

साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्रा सहित डीएम मथुरा को उनके ट्विटर एकाउंट पर जगह-जगह आग जलाकर कूड़ा निस्तारण की शिकायत की।
विज्ञापन

शनिवार को केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा देश में दूसरे स्थान पर सबसे अधिक प्रदूषित रह चुके शहर वृंदावन के मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड लखनऊ को इसकी जांच सौंपी है, साथ ही मथुरा-वृंदावन में बढ़ते प्रदूषण पर कार्रवाई करने एवं संदर्भ सहित कार्रवाई से केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को अवगत कराने के लिए भी कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रहलाद कृष्ण ने बताया कि बीते 8 नवंबर को केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा एक सूची जारी की गई थी, जिसमें देश भर के सबसे अधिक प्रदूषित शहरों में वृंदावन देश का दूसरे स्थान पर था, यह चिंता का विषय है। जहां एयर क्वालिटी इंडेक्स 475 स्तर तक पहुंच गया, जो कि खतरे के निशान के काफी बाहर घातक स्तर पर है। बिगड़ी हवा के पीछे मुख्य कारण लगातार कूड़े में आग लगना, हरे पेड़ों का कटना, ट्रैफिक जाम, बढ़ते कंक्रीटाइजेशन, अनियोजित नगर नियोजन, धूल कणों की मौजूदगी एवं गैरकानूनी तौर पर होने वाली आतिशबाजी है।

उन्होंने बताया कि विभागीय लापरवाही के चलते वृंदावन में प्रदूषण को मापने के इंतजाम काफी अच्छे नहीं हैं, इन्हें दुरुस्त कराने के लिए विभाग का इस ओर कोई ध्यान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed