{"_id":"6116780e8ebc3ee038202ad3","slug":"mathura-celebrated-the-birth-anniversary-of-sheshavatar-in-lalita-sakhi-s-village-mathura-news-agr5035947127","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: ललिता सखी के गांव में मनाया शेषावतार का जन्मोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: ललिता सखी के गांव में मनाया शेषावतार का जन्मोत्सव
विज्ञापन
दाऊजी के प्राक्ट्योत्सव पर नृत्य करती महिलाएं।
- फोटो : MATHURA
बरसाना (मथुरा)। राधारानी की प्रधान सखी ललिता के ऊंचागांव स्थित दाऊजी मंदिर में शुक्रवार को कृष्ण जन्मोत्सव से पूर्व शेषावतार दाऊजी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। भजन संध्या के दौरान गुर्जर समाज की महिलाओं ने नृत्य किया।
बरसाना से दो किमी दूर स्थित राधारानी की प्रधान सखी ललिता के गांव ऊंचागांव में शेषावतार बलदाऊ के जन्मोत्सव के मौके पर मंदिर सेवायत गोस्वामी उपेंद्र नारायण भट्ट, घनश्यामराज भट्ट, दिलीप महाराज, कृष्णानंद सूसठ महाराज, ललित महाराज ने मंदिर के गर्भ गृह में वेद ऋचाओं के सस्वर पाठ व पंचामृत से श्रीविग्रह का अभिषेक कराया। इसके बाद दाऊजी की प्रतिमा को मंदिर के बाहर चौक में विराजमान कर घंटे घड़ियालों की धुन पर पंचामृत से अभिषेक कराया गया। अभिषेक दर्शनों के दौरान समूचा मंदिर परिसर दाऊजी महाराज के जयकारों से गूंज उठा।
भजन संध्या का आयोजन किया। इस दौरान गुर्जर समाज की महिलाओं के लोकनृत्य किया। भंडारा भी हुआ। घनश्याम भट्ट, ललित भट्ट, दिनेश भट्ट, कृष्णानंद सुसठ भट्ट, दिलीप भट्ट, घनश्याम शर्मा, रोहित, सर्वेश, अरुण, मुकेश पंडित, ठाकुर प्रसाद, मितुल भट्ट, बलराम गोस्वामी आदि मौजूद थे।