Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Cattle Theft Accused Arrested After Police Encounter, Shot in Leg

मथुरा: गोवंश चोरी के आरोपी से पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली मारकर दबोचा; साथी फरार

Tue, 24 Nov 2026 01:50 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 24 Nov 2026 01:50 PM IST
सार

मथुरा के कोसीकलां में गोवंश चोरी के मामले में वांछित आरोपी हुसैन उर्फ रांघड़ पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम के साथ मुठभेड़ में घायल हो गया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
 

विज्ञापन
Mathura: Cattle Theft Accused Arrested After Police Encounter, Shot in Leg
गोवंश चोरी के आरोपी से पुलिस की मुठभेड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के कोसीकलां में गोवंश चोरी की घटना में वांछित चल रहे एक आरोपी को पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने सोमवार देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से गोवंश चोरी में प्रयुक्त सफेद रंग की बोलेरो पिकअप, तमंचा और कारतूस बरामद किया गया है।
विज्ञापन



सीओ छाता भूषण वर्मा ने बताया कि बीती 12 नवंबर की देर रात अग्रसेन चौक के समीप गोवंश चोरी की वारदात हुई थी। इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। सोमवार रात मुखबिर से सूचना मिली कि गोवंश चोरी की घटना में शामिल आरोपी कोसी-न्यूकामर रोड स्थित एक निर्माणाधीन बिल्डिंग के पास मौजूद हैं।
विज्ञापन


सूचना पर थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने घेराबंदी की। पुलिस टीम को अपनी ओर आता देख आरोपियों ने भागने का प्रयास किया। इसी दौरान एक आरोपी ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिसकर्मियों ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक गोली आरोपी के पैर में लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया, जबकि उसका साथी फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपी की पहचान हुसैन उर्फ रांघड़, निवासी गांव नरयाला, थाना पिनगंवा, जनपद नूंह (हरियाणा) के रूप में हुई है। मुठभेड़ में घायल आरोपी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कोसीकलां भेजा गया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से गोवंश चोरी में इस्तेमाल की गई सफेद रंग की बोलेरो पिकअप, एक तमंचा और एक कारतूस बरामद किया है।



पुलिस अब फरार साथी की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस बरामद वाहन और हथियारों के संबंध में भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed