{"_id":"62e6854432ae19696f742b0c","slug":"mathura-case-registered-in-achhnera-sog-team-in-search-of-robbers-mathura-news-mtr5216455114","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: अछनेरा में मुकदमा दर्ज, लुटेरों की तलाश में एसओजी की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: अछनेरा में मुकदमा दर्ज, लुटेरों की तलाश में एसओजी की टीम
विज्ञापन
मथुरा। आखिरकार आगरा के थाना अछनेरा में छाता हाईवे से लूटी फॉर्च्यूनर का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। छाता पुलिस और मथुरा एसओजी की टीम भी वाहन लुटेरों की तलाश में जुटी हुई हैं, वहीं चालक से भी पूछताछ की है।
२९ जुलाई को आगरा से लौटकर हरियाणा के अंबाला कैंट जा रहे चालक हरप्रीत निवासी अंबाला कैंट से पुलिस की वर्दी पहने कार सवार वाहन लुटेरों ने फॉर्च्यूनर लूट ली थी। उसके बाद चालक को आगरा के अछनेरा में बेहोश फेंक गए थे।
चालक केडी चौकी पर पहुंचा तो उसे अछनेरा में वारदात कहकर भगा दिया था। शनिवार की देरशाम अछनेरा के थाना प्रभारी अनुराग शर्मा ने चालक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। बावजूद इसके एसएसपी अभिषेक यादव ने छाता पुलिस और एसओजी की टीम को वाहन लुटेरों की तलाश में लगाया है।
विज्ञापन
एसएसपी ने साफ कहा है कि लुटेरे हर हाल में गिरफ्त में होने चाहिए। एसपी देहात श्रीशचंद ने बताया कि अछनेरा में फॉर्च्यूनर और मोबाइल लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जिस स्थल पर चालक को फेंका गया है, उसी थाने में मुकदमा दर्ज करने का प्रावधान है। इसी के चलते यह मुकदमा दर्ज अछनेरा में दर्ज हुआ है। फिर भी छाता पुलिस और एसओजी की टीम को वाहन लुटेरों को पकड़ने के लिए लगाया गया है।