{"_id":"618959ae88393451b61ed4b3","slug":"mathura-case-of-murder-of-children-and-woman-sample-sent-to-lucknow-for-investigation-mathura-news-mtr508248097","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: बच्चों और महिला की हत्या का मुकदमा, सैंपल लखनऊ भेजा जांच को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: बच्चों और महिला की हत्या का मुकदमा, सैंपल लखनऊ भेजा जांच को
विज्ञापन
मथुरा। करीब एक सप्ताह पूर्व यमुना एक्सप्रेसवे पर दो बच्चों और महिला के मिले शवों की शिनाख्त में तीन थानों की पुलिस अभी तक नाकाम रही है। अज्ञात में हुए पोस्टमार्टम में तीनों की हत्या गला घोंटकर दर्शायी गई। अब तीन अलग-अलग थानों में पुलिस ने अपनी तरफ से सोमवार को हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
दो नवंबर को कोतवाली सुरीर के एक्सप्रेसवे पर माइल स्टोन ७८ और थाना नौहझील के माइल स्टोन-७४ पर दो बच्चों के शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। दोनों बच्चों की हत्या करके शवों को चलती गाड़ी से फेंका गया था। दो दिन बाद ही चार नवंबर को दिवाली पर थाना बलदेव के माइल स्टोन-१२९ पर झाड़ियों में महिला का शव भी मिला था। इसकी पहचान कराने में नाकाम रही पुलिस ने सभी का पोस्टमार्टम कराया।
दो बच्चों समेत महिला की भी गला घोंटकर हत्या हुई थी। पुलिस ने सोमवार को तीनों थानों में अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आसपास के जनपदों में पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन
डीएनए सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजे
पोस्टमार्टम से पूर्व लिए गए दो बच्चों और महिला के डीएनए सैंपल एफएसएल लखनऊ जांच को भेज दिए हैं। रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो जाएगा कि तीनों एक ही परिवार के थे या अलग। संभावना यही है कि मां और दो बेटों की एक साथ ही हत्या की गई थी।
कोतवाली सुरीर, थाना नौहझील और थाना बलदेव में हत्या का मुकदमा पुलिस ने दर्ज कराया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद अज्ञातों के खिलाफ यह मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस की टीमें शिनाख्त को जुटी हुई हैं। इसके अलावा तीनों की डीएनए जांच के सैंपल एफएसएल लखनऊ को भेजे गए। रिपोर्ट आने पर ही स्पष्ट हो पाएगा कि महिला और दोनों बच्चे एक ही परिवार के थे।
-श्रीशचंद, एसपी देहात