फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Cabinet Minister Babyrani Maurya gave a mantra to the BJP to strengthen the organization

मथुरा: कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य ने भाजपाइयों को संगठन मजबूती का दिया मंत्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 08:00 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Cabinet Minister Babyrani Maurya gave a mantra to the BJP to strengthen the organization
मथुरा। वार्ता करतीं कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य। साथ में यूपी सहकारी बैंक के चेयरमैन तेजवीर स
मथुरा। विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद भाजपा आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए हर जिले में तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एक होटल में आयोजित शिविर में पहुंचीं कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य ने भाजपाइयों को संगठन मजबूती का मंत्र दिया। शुभारंभ करते हुए विधायक श्रीकांत शर्मा ने कहा कि भाजपा देश को ऊंचाइयों तक पहुंचाने का काम कर रही है।
विज्ञापन

दूसरे सत्र में मुख्य वक्ता महिला बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री बेबीरानी मौर्य ने कहा कि हम सांसद, विधायक और सत्ता के लिए काम करने वाले लोग नहीं हैं। हम राष्ट्र निर्माण के प्रति विचारों के विकास और उत्थान के लिए काम करते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय इतिहास में नए युग का निर्माण हुआ है। महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल और उपाध्यक्ष श्याम सिंघल ने विधायक को स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले सत्र में विधायक श्रीकांत शर्मा ने कहा कि भाजपा राष्ट्रवादी राजनीतिक दल है, जो भारत को एक सुदृढ़, समृद्ध एवं शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए कृत संकल्पित है।
प्रशिक्षण शिविर के वर्ग प्रमुख और महानगर महामंत्री प्रदीप गोस्वामी ने बताया कि पहले दिन इतिहास विकास, 2014 के बाद युगांतरकारी परिवर्तन, बदली हुई परिस्थिति में भाजपा का दायित्व विषयों पर कार्यकर्ताओं को जानकारी दी गई। महानगर मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी ने बताया कि 195 कार्यकर्ता प्रशिक्षित किए जा रहे हैं।
आज उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद करेंगे प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ
मथुरा तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर 29 अप्रैल से शुरू होगा। जिसका समापन सोमवार 1 मई होगा। भाजपा जिलाध्यक्ष मधु शर्मा ने बताया कि संस्कृति विश्वविद्यालय छाता में होने वाले इस प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य करेंगे।
प्रशिक्षण शिविर में कुल 15 सत्र होंगे और 200 से अधिक कार्यकर्ता शामिल होंगे। मधु ने जिला पदाधिकारियों के साथ प्रशिक्षण स्थल का निरीक्षण करके तैयारियों का जायजा लिया और अंतिम रूप दिया। प्रशिक्षण में कार्यकर्ताओं को 24 घंटे प्रशिक्षण स्थल पर रहना होगा। संवाद
एक लाख युवतियों को देंगे सरकारी नौकरी : बेबीरानी मौर्य
प्रदेश सरकार की महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री बेबीरानी मौर्य ने सशक्त नारी-सशक्त प्रदेश की मंशा को लेकर यूपी की भाजपा सरकार काम कर रही है। एक लाख युवतियों को सरकारी नौकरी दी जाएंगी। वृद्धा और विधवा पेंशन को योगी सरकार ने दोगुना मतलब १ हजार रुपये महीने कर दिया है। जल्द ही प्रदेश के प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्रों पर वेट मशीन लगाई जाएगी। नारियों का उत्थान के संग ही उनके बच्चों को स्वस्थ बनाने के लिए सरकार काम कर रही है।
बृहस्पतिवार को भाजपा महानगर के प्रशिक्षण शिविर में पहुंचीं कैबिनेट मंत्री ने बातचीत में कहा कि नारी को सशक्त बनाने के संग पूरी सुरक्षा भाजपा की सरकार देगी। वृद्धा और विधवा पेंशन से वंचित रहने वालों के लिए प्रत्येक ब्लॉक पर शिविर लगाया जाएगा।

उज्ज्वला योजना के तहत प्रदेश में अभी तक १.६७ करोड़ महिलाओं को गैस कनेक्शन दिया गया है। जल्द ही बाकी महिलाओं को इसका लाभ दिया जाएगा। मिशन शक्ति के तहत युवतियों को स्नातक की शिक्षा के संग ही स्कूटी भी दिलवाई जाएगी। यूपी सहकारी बैंक के चेयरमैन चौधरी तेजवीर सिंह, किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष नेत्रपाल चौधरी आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed