फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   mathura boy acting in TV serial

भाबी जी घर पर है! सीरियल में अभिनय कर रहे मथुरा के सौरभ

Mon, 23 Nov 2015 11:31 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा Updated Mon, 23 Nov 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
mathura boy acting in TV serial
एंड टीवी पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक ‘भाबी जी घर पर है!’ में मथुरा के सौरभ कौशिक को अभिनय का अवसर मिला है। वे अपनी अदाकारी से लोगों का मन मोह रहे हैं।
विज्ञापन


वरिष्ठ रंगकर्मी लोकेंद्र कौशिक के पुत्र सौरभ ने मथुरा से मायानगरी (मुंबई) जाकर नाटकों के माध्यम से कला क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। सौरभ ने बताया कि पिता रंगकर्मी थे तो बचपन से ही रंगमंच पर छोटी-बड़ी भूमिकाएं निभाईं। इस धारावाहिक में वे एक कोरियर कर्मी की भूमिका निभा रहे हैं, जो अपने संवाद को ब्रजभाषा में ही बोलता है।
विज्ञापन


सौरभ टीवी सीरियल महाराणा प्रताप, सपने सुहाने लड़कपन के, सुहानी सी एक लड़की, सम्राट अशोक, जिंदगी मेरे रंग में रंगने वाली, एक नई उम्मीद रोशनी सहित दो दर्जन से अधिक सीरियल में अपनी अदाकारी से धाक जमा चुके हैं। वे फिल्म फेस्टिवल के लिए तैयार होने वाले कई शॉर्ट मूवीज में भी काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द ही कुछ कामेडी शो  में शिरकत करते नजर आएंगे। इनमें ‘आई कम इन मैडम’ प्रमुख है।  सौरभ ने ब्रज जागृति रंगमंडल के बैनर तले होने वाले नाटकों के अलावा दिल्ली स्थित राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय द्वारा लगाए गए विभिन्न नाट्य शिविरों में भी विशेष प्रशिक्षण प्राप्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed