{"_id":"60e1acb98ebc3e10316963fe","slug":"mathura-both-pwd-s-babus-suspended-for-assault-mathura-news-agr4984348146","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: मारपीट के मामले में पीडब्ल्यूडी के दोनों बाबू निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: मारपीट के मामले में पीडब्ल्यूडी के दोनों बाबू निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। पिछले दिनों लोकनिर्माण विभाग के प्रांतीय खंड के दो बाबुओं में हुए झगड़े के मामले में उच्चाधिकारियों ने गंभीरता से लिया है। आगरा जोन के अधीक्षण अभियंता ने कराई जांच में दोनों दोषी पाए गए हैं। दोनों बाबुओं को निलंबित कर दिया गया है। वहीं, कई बाबुओं की कार्यप्रणाली की जांच शुरू हो गई है। वहीं इनके पटल बदलने की भी सुगबुगाहट शुरू हो गई है।
विदित है कि 28 जून को पीडब्ल्यूडी के प्रांतीय खंड में बजट पटल पर तैनात छोटेलाल का और सामान्य पटल पर कार्यरत गोपाल में झगड़ा हो गया था। इस मारपीट में छोटेलाल घायल हो गए और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। एक्सईएन सनवीर सिंह मामले को शांत कराना तो दूर कार्यालय से चले गए और मोबाइल को बंद कर लिया। इस मामले को अधिकारियों ने गंभीरता से लिया है।
आगरा अधीक्षण अभियंता योगेश पंवार ने जांच रिपोर्ट के बाद बाबू छोटेलाल और गोपाल दोनों को निलंबित कर दिया है। बताया जा रहा है कि विभाग के कई अन्य बाबुओं की जांच कराई जा रही है। इनके पटल बदलने को लेकर जल्द कोई निर्णय हो सकता है। एक्सईएन सनसवीर सिंह ने बताया कि हमारे द्वारा दी गई जांच रिपोर्ट के बाद दोनों बाबुओं को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
सहायक अभियंताओं पर कार्रवाई कब
दो बाबुओं पर अधिकारियों ने गाज गिरा दी, लेकिन विभाग में कमीशन को लेकर पिछले दिनों आपस में भिड़े सहायक अभियंताओं के खिलाफ कार्रवाई करने से विभागीय अधिकारी क्यों बच रहे हैं। बताया जा रहा है कि ठेकेदार से कमीशन को लेकर दो सहायक अभियंताओं में कार्यालय में न केवल गाली-गलौज हुई, बल्कि हाथापाई हुई। बताया जा रहा है कि दोनों सहायक अभियंता एक-दूसरे को बाहर देख लेने तक की धमकी दे रहे हैं।