फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Blind girls from Orissa came to meet Krishna Priyatam

मथुरा: उड़ीसा की नेत्रहीन युवतियां आई कृष्ण प्रियतम से मिलने

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 07:51 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Blind girls from Orissa came to meet Krishna Priyatam
मथुरा। मेरौ तौ गिरधर गोपाल दूसरा न कोई... यही भाव मन में लिए ओडिशा की दो दृष्टिहीन दिव्यांग युवतियां मन में कृष्ण के मिलन की आस लिए निकलीं।
विज्ञापन

कृष्ण से मिलने के लिए मथुरा आने से पहले उनको अलीगढ़ जीआरपी ने पकड़ लिया। उनकी मांग पर दोनों को मथुरा लाया गया, जहां से परिजन को जानकारी देकर उनके सुपुर्द कर दिया गया।
मीरा के मन का भाव आज भी वही है जो भक्तिकालीन युग में था। दोनों के आंखें नहीं परंतु मन की आंखों से उनकी डोर कृष्ण से बंध गई और दोनों ने कृष्ण को प्रेम की डोर बांध कर प्रेम विवाह कर लिया।
विज्ञापन

अब ओडिशा की रहने वाली दो युवतियां सौम्या बहेरा निवासी भुवनेश्वर व बीनोदीनी सामंत निवासी कटक अपने इस कृष्ण प्रियतम से मिलने के लिए ब्लाइंड स्कूल से भागीं। परिजनों ने ओडिशा के संबंधित थानों में गुमशुदगी तक दर्ज करा दी। मथुरा आने से पहले उनको अलीगढ़ जीआरपी ने पकड़ लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों ने अलीगढ़ जीआरपी को मथुरा चलने के लिए कहा। जहां पर देर रात को उनके परिजन मथुरा जीआरपी आ गए। जीआरपी निरीक्षक संजय खरवार ने बताया कि दोनों कृष्ण भक्ति में लीन होकर ब्लाइंड स्कूल से भागीं थीं। दोनों को उनके परिजन के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed