{"_id":"613623088ebc3ec63542f26e","slug":"mathura-bjp-workers-sitting-on-dharna-after-the-gherao-of-thana-raya-mathura-news-agr5065422146","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: थाना राया के घेराव के बाद धरने पर बैठे भाजपा कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: थाना राया के घेराव के बाद धरने पर बैठे भाजपा कार्यकर्ता
विज्ञापन
थाना राया गेट पर धरने पर बैठे भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश बंसल व अन्य।
- फोटो : MATHURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राया (मथुरा)। दो दिन पूर्व बूथ अध्यक्ष और भाजपा कार्यकर्ता के साथ हुए मारपीट के मामले में पुलिस द्वारा संतोषजनक कार्रवाई न किए जाने से गुस्साए भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवारको थाना राया का घेराव कर धरना-प्रदर्शन किया। पुलिस ने मारपीट के आरोपियों को महज शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर छोड़ दिया था।
बताते चलें चले बूथ अध्यक्ष राहुल चौधरी निवासी भोलेश्वर कॉलोनी राया साथी पवन अग्रवाल निवासी परशुराम कॉलोनी शनिवार को फजीहतपुर की नगरिया में स्थित पंचमुखी हनुमान जी के दर्शन करने गए थे। वहां से लौटते समय नकीम, आशिफ, आशिक, छोटे पठान निवासीगण व्यापारी मोहल्ला राया और एक दर्जन से अधिक अज्ञात लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया था।
भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश बंसल ने बताया कि मारपीट के बाद पुलिस को सूचना दिए जाने के बाद भी पुलिस ने मौके पर काफी देर बाद पहुंची। बूथ अध्यक्ष राहुल ने मारपीट की तहरीर दी तो उसको प्रभारी निरीक्षक ने बदलवा दिया। आरोपियों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। जमानत के बाद आरोपियों ने फिर भाजपा कार्यकर्ताओं को धमकी दी तो मामला तूल पकड़ गया। मंडल अध्यक्ष राकेश बंसल, शैलू चौधरी, रामप्रकाश शर्मा, आकाश पाठक, शैलेंद्र कुमार आदि एक दर्जन से अधिक कार्यकर्ता थाना राया पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग करने लगे।