{"_id":"60c9ee438ebc3e87646513b8","slug":"mathura-bank-guard-caught-child-thief-mathura-news-agr4959746109","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: बैंक गार्ड ने पकड़ा बच्चा चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: बैंक गार्ड ने पकड़ा बच्चा चोर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौहझील (मथुरा)। कस्बे के मैन बाजार बाजना तिराहे पर स्थित मिठाई की दुकान से 40 हजार रुपये व कागजात का थैला चोरी करने वाले बच्चा चोर को बुधवार को बैंक गार्ड ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
मिठाई की दुकान से हरस्वरूप भारद्वाज निवासी बरौठ का 40 हजार रुपये की नकदी एवं कागजात का थैला चोरी हो गया था। वह नौहझील स्थित एसबीआई बैंक से रुपये निकाल कर लाए थे। इसकी तहरीर पीड़ित ने थाना नौहझील में दी थी। पुलिस ने बैंक के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला तो चोर रुपये गिन रहे हरस्वरूप भारद्वाज के पास बैठा दिखाई दिया, फिर वह उठकर उनके पीछे-पीछे बाजना तिराहे तक जाता हुआ दिखाई दिया। चोर ने पीले रंग की धारीदार टीशर्ट पहन रखी थी।
चोर फिर चोरी के इरादे से एसबीआई बैंक में घुस आया, बैंक के गेट पर बैठे गार्ड ने उसे पहचान लिया और पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए चोर की उम्र 11 वर्ष है। उसने 40 हजार रुपये चोरी की बात स्वीकारी है। वह अपना नाम बार-बार अदल-बदल कर बता रहा था। वह अपने आप को भिंड-मुरैना का बता रहा है। पुलिस पूछताछ कर रही है। उसके बताए मोबाइल नंबरों को लोकेशन पर लगाया जा रहा है।