फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura arms dealers are under police radar and will be investigated.

Mathura News: मथुरा के शस्त्र विक्रेता पुलिस के रडार पर, होगी जांच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Nov 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Mathura arms dealers are under police radar and will be investigated.
मथुरा। ग्रेटर नोएडा में पकड़े गए हथियार सप्लायरों के तार मथुरा के हथियार तस्कर और शस्त्र की दुकानों से जुड़े हैं। मथुरा हथियार तस्करों का गढ़ रहा है। अप्रैल में भी मथुरा में हथियारों के तस्करों का गिरोह पकड़ा गया था। शस्त्र विक्रेताओं के तस्करों से तार जुड़े होने की जानकारी मिलने के बाद अब पुलिस के रडार पर जिले कई शस्त्र विक्रेता हैं। उनकी जांच कराई जाएगी। ग्रेटर नोएडा में दनकौर थाने की पुलिस ने पांच हथियार सप्लायरों की गिरफ्तारी की है। सप्लायरों के पास 32 बोर के कारतूस, पिस्टल व तमंचे बरामद किए हैं। यह हथियार मथुरा का तस्कर बंटू मुहैया करा रहा था। इसके अलावा बदमाशों ने मथुरा के मंडी चौराहा स्थित शस्त्र विक्रेता सहित कई अन्य शस्त्र विक्रेताओं से 32 बोर के कारतूस खरीदने की जानकारी दी है। इसके बाद अब मथुरा की पुलिस के रडार पर कई शस्त्र विक्रेता आ गए हैं। इनकी जांच कराई जाएगी। एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि शस्त्र विक्रेताओं की कारतूसों की खरीद-फरोख्त की जांच की जाएगी।
विज्ञापन


अप्रैल में भी पकड़ा गया था गैंग
मथुरा पुलिस ने अप्रैल में अड़ूकी मार्ग पर हथियार तस्करों के गैंग के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया था। उनके पास से 32 बोर के दो पिस्टल, 8 मैगजीन, कारतूस सहित हथियारों का जखीरा बरामद किया गया था। यह तस्कर मांट और अलीगढ़ के रहने वाले थे। इसके पास से 32 बोर के कारतूस भी मिले थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed