फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: ARM inspected the bus stand, reprimanded the in-charge for encroachment

मथुरा: एआरएम ने किया बस स्टैंड का निरीक्षण, अतिक्रमण को लेकर लगाई इंचार्ज को फटकार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
Mathura: ARM inspected the bus stand, reprimanded the in-charge for encroachment
गोवर्धन में बस स्टैंड के मुख्य द्वार पर दुकानदार से वार्ता करते एआरएम नरेश गुप्ता। - फोटो : MATHURA
गोवर्धन (मथुरा)। एआरएम ने गोवर्धन में बस स्टैंड का निरीक्षण किया। शौचालय, टॉयलेट व विद्युत व्यवस्था की जानकारी ली। बस स्टैंड के मुख्यगेट पर अस्थाई अतिक्रमण को लेकर इंचार्ज को फटकार लगाई।
विज्ञापन

गोवर्धन में केंद्र की प्रसाद योजना से भव्य बस स्टैंड का निर्माण किया गया है। दीवारों पर भगवान कृष्ण, गिरिराज जी, श्रीनाथ जी, कुसुम सरोवर की आकृतियां कैनवास पर उकेर कर लगाई गई हैं। बस स्टैंड व मल्टी पार्किंग का भवन देखते ही अद्भुत विकास का एहसास कराता है, लेकिन परिवहन निगम के अधिकारियों की लापरवाही के चलते बस स्टैंड के मुख्य द्वार पर खोखे में अस्थाई रूप से संचालित दुकान से गंदगी फैल रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एआरएम नरेश गुप्ता ने निरीक्षण के दौरान अतिक्रमण को लेकर नाराजगी जताते हुए इंचार्ज को फटकार लगाई। एआरएम ने बताया कि बस स्टैंड पर लोहे का खोखा अधिकारियों के आदेश से रखा गया है। इसने यह मुख्य द्वार पर रख दिया है, इसे हटाकर दूसरी जगह शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed