{"_id":"63dc061d1918be0d224f3757","slug":"mathura-accused-of-attack-on-police-arrested-in-encounter-mathura-news-mtr527631418-2023-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: पुलिस पर हमले का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: पुलिस पर हमले का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार
विज्ञापन
मथुरा। पुलिस पर हमला करने वाला मुठभेड़ में घायल।
- फोटो : VRINDAVAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा/सौंख। मगोर्रा पुलिस टीम पर पथराव और लाठी-डंडों से हमला करके पंप एक्शन गन छीनने के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी भागने में कामयाब रहा। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी से छीनी पंप एक्शन गन और तमंचा-कारतूस बरामद कर लिया है। फरार हमलावरों की तलाश में पुलिस की ७ टीमें जुटी हैं। एसएसपी ने कहा कि आरोपियों पर एनएसए (नेशनल सिक्योरिटी एक्ट) लगाया जाएगा।
थाना मगोर्रा के एक गांव में बुधवार रात एक महिला भैंस को चारा डालने जा रही थी। रास्ते में नशे में धुत कुछ युवकों ने महिला से छेड़छाड़ की और गले से मंगलसूत्र छीन लिया। विरोध करने पर जानलेवा हमला भी कर दिया।
इसकी जानकारी मिलते ही महिला व उसके परिजन मगोर्रा थाना पुलिस को लेकर आरोपी युवकों के घर गांव बंडपुरा पहुंच गए। इस दौरान कुछ लोगों ने पुलिस व महिला पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इससे महिला सहित एसआई उदयवीर मावी, एसआई संतोष कुमार, सिपाही ब्रजेश कुमार और सिपाही महेंद्र घायल हो गए। एक हमलावर ने सिपाही महेंद्र से पंप एक्शन गन भी छीन ली। इसकी सूचना के बाद एसएसपी शैलेष कुमार पांडेय समेत पुलिस अफसर भारी पुलिस बल के साथ बंडपुरा पहुंच गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराकर एसएसपी ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ७ टीमें लगाईं।
विज्ञापन
इसी बीच बृहस्पतिवार दोपहर पुलिस टीमों की नामजद हमलावर श्याम पुत्र ब्रजेंद्र निवासी बंडपुरा मगोर्रा से मुठभेड़ हो गई। जवाबी फायरिंग में वह गोली लगने से घायल हो गया। एसएसपी शैलेष कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपी के कब्जे से पुलिस से छीनी गई पंप एक्शन गन, तमंचा और ४ कारतूस बरामद किए हैं। सभी हमलावरों पर एनएसए लगाया जाएगा। मौके से फरार इसके साथी सतेंद्र पुत्र श्याम के अलावा अन्य हमलावरों की तलाश जारी है।
ट्रैक्टर चढ़ाकर जान से मारने की कोशिश की : पीड़िता
पीड़ित महिला ने बताया कि आरोपियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि जब वह मगोर्रा थाने में रिपोर्ट लिखवाने के लिए गई तो उस पर ट्रैक्टर चढ़ाकर जान से मारने का प्रयास किया गया। पीड़िता का कहना है कि बाइक सवार युवकों ने उसका हाथ पकड़कर खींचा और कपड़े भी फाड़ दिए। मारपीट के दौरान गले से पहना सोने का मंगलसूत्र लूटकर ले गए।
आठ हमलावरों के खिलाफ मुकदमा
सौंख चौकी प्रभारी संदीप कुमार ने सतेंद्र, नरेंद्र, विष्णु, प्रशांत, नरेश, पुष्पेंद्र, कृष्णा, गोविंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। थाना प्रभारी मनिंद्र कुमार ने बताया कि इस मामले में आठ लोगों के खिलाफ पथराव और दौड़ा-दौड़ाकर पीटने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। महिला की तरफ से भी छह नामजद व अन्य पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस और पीएसी के जवान तैनात
महिला से छेड़छाड़ और लूटपाट के बाद पहुंची मगोर्रा पुलिस पर पथराव, लाठी-डंडों से हमला करने से बंडपुरा और आसपास का माहौल गर्मा गया है। एहतियात के लिए गांव में पुलिस और पीएसी के जवान तैनात किए गए हैं।