Mathura Accident: मृतकों के परिजनों को मिलेगी दो-दो लाख की आर्थिक मदद, सीएम योगी ने किया एलान
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और जिला प्रशासन तत्काल हरकत में आ गया। वरिष्ठ अधिकारियों ने घटना की गंभीरता को देखते हुए स्वयं मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
विस्तार
यूपी के मथुरा जिले के बलदेव में मंगलवार की सुबह 4.30 बजे यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा हुआ है। दृश्यता कम होने की वजह से सात बसें और तीन छोटी गाड़ियां आपस में टकरा गईं। जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 100 से अधिक लोग घायल हैं। हादसे के चलते काफी संख्या में यात्री परेशान हैं। मौके पर आधा दर्जन से अधिक फायर बिग्रेड और आला अधिकारी पहुंचे हैं। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। मुख्यमंत्री योगी ने लिया घटना का संज्ञान लिया है। साथ ही मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई है और घायलों को समुचित इलाज दिए जाने के निर्देश दिए हैं।
डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया, "यमुना एक्सप्रेसवे पर माइल स्टोन- 127 पर यह भीषण दुर्घटना हुई। गाड़ियां आपस में टकरा गईं और उनमें आग लग गई। मुख्यमंत्री ने घटना का तुरंत संज्ञान लिया और बचाव व मदद के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिया है कि घायलों को सर्वोत्तम संभव उपचार दिया जाए और मृतकों के परिवारों को 2 लाख रुपये प्रति परिवार की मदद दी जाए।"
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.