{"_id":"630b948b5c889a14201a4090","slug":"mathura-aap-took-out-a-padyatra-in-protest-against-unemployment-mathura-news-mtr523009541","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: आप ने बेरोजगारी के विरोध में निकाली पदयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: आप ने बेरोजगारी के विरोध में निकाली पदयात्रा
विज्ञापन
बढ़ती महंगाई एवं बेरोजगारी को लेकर पदयात्रा निकालते आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता।
- फोटो : VRINDAVAN
मथुरा। आम आदमी पार्टी द्वारा केंद्र सरकार और बेरोजगारी, महंगाई के खिलाफ पदयात्रा निकाली।
यह पदयात्रा शहीद भगत सिंह स्मारक डैंपियर नगर में शहीद भगत सिंह का माल्यार्पण कर प्रारंभ हुई। पदयात्रा केआर कालेज के सामने से निकलकर जब भरतपुर गेट पहुंची तो वहां के स्थानीय निवासियों ने स्वागत किया। इसके बाद चौक बाजार, छत्ता बाजार होते हुए पद यात्रा होलीगेट पहुंची। विकास बाजार में समापन हुआ।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष चौधरी भगतसिंह सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार अपने पूंजीपति मित्रों का लाखों करोड़ माफ करके आम जनता के टैक्स के पैसों को लुटा रही है। जिससे देश में बेहताशा महंगाई बढ़ रही है। सरकार दैनिक उपयोग की वस्तुओं पर जीएसटी लगाकर खजाना भर रही है। गरीबों को इलाज भी नहीं मिल रहा है। पार्टी के जिला प्रभारी एवं ब्रजप्रांत सचिव अश्विनी मिश्रा ने बताया कि देश में बढ़ती महंगाई से आम व्यक्ति कराह उठा है।
पद यात्रा का संचालन जिला महासचिव एडवोकेट गिर्राज कटारा ने किया। पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष एडवोकेट अजय गौतम ने सभी को धन्यवाद दिया। यात्रा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मौहम्मद इरफान, भूतपूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बनबारी लाल भरंगर, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष निर्मल शर्मा, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पवन सैनी, तिरंगा शाखा के जिला प्रमुख सुरेश सैनी, जिला सचिव प्रवीण भारद्वाज, जिला सचिव चंद्रशेखर मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष रविप्रकाश भारद्वाज, जिलाउपाध्यक्ष जीवन निगम, जिलाउपाध्यक्ष भगवान सिंह आर्य, बंशीधर, ब्रजप्रान्त सचिव नरेश कुंतल मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे।