फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura: 30 acres proposed for monkey safari in Churmura

Mathura : वृंदावन को बंदरों की समस्या से निजात दिलाने पर मंथन, मंकी सफारी का प्रस्ताव शासन को भेजा

Thu, 04 Aug 2022 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 04 Aug 2022 12:11 AM IST
सार

महापौर डॉ. मुकेश आर्य बंधु ने कहा कि बंदरों के बढ़ते उत्पात को रोकने के लिए नगर निगम प्रशासन द्वारा शासन को मंकी सफारी बनाए जाने का प्रस्ताव भी भेजा गया है। इसके लिए चुरमुरा में 30 एकड़ जमीन प्रस्तावित की गई है। 

विज्ञापन
Mathura: 30 acres proposed for monkey safari in Churmura
वृंदावन नगर निगम सभागार में हुई बैठक

विस्तार

वृंदावन की बिगड़ रही यातायात व्यवस्था और बंदरों की समस्या को लेकर बुधवार को नगर निगम परिसर में हुई बैठक में स्थानीय लोगों और प्रशासनिक अधिकारियों ने समस्या पर मंथन किया। हालांकि एक बार दोनों पक्षों के बीच चल रही वार्ता के दौरान सीओ सदर प्रवीण मलिक की गलत टिप्पणी पर हंगामा हो गया, लेकिन बाद में मामला शांत हो गया। अपर नगर आयुक्त क्रांति शेखर सिंह ने बताया कि मंकी सफारी के लिए चुरमुरा गांव फरह में 30 एकड़ जमीन भी प्रस्तावित की गई है।

विज्ञापन


बुधवार को नगर निगम के वृंदावन जोनल कार्यालय पर विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों से हुई बातचीत में नगर निगम एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने 15 दिन में समस्या समाधान का आश्वासन दिया। बैठक में श्रीकृष्ण सेना के संस्थापक संजीव सिंह बाबा ने प्रशासनिक अधिकारियों से कहा कि आप लोगों की शिथिल कार्यप्रणाली के कारण ही वृंदावन की यातायात और बंदरों की समस्या से लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। अगर आप लोग अपना कार्य ईमानदारी और दृढ़ता से करें तो समस्या का समाधान हो सकता है। 
विज्ञापन


ब्रजवासी तीर्थ पुरोहित पंडा सभा के अध्यक्ष श्यामसुंदर गौतम ने वनवे व्यवस्था लागू करने की बात उठाई तो कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष सोहन सिंह सिसौदिया ने रंगनाथ मंदिर तक वाहनों के संचालन पर जोर दिया। रालोद नेता योगेश द्विवेदी ने यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने की मांग की। राघव भारद्वाज ने बंदरों की समस्या को समाप्त करने के लिए स्थानीय लोगों से राय लेने की मांग की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शासन को भेजा मंकी सफारी का प्रस्ताव

ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष पंडित सुरेश चंद्र शर्मा ने ई-रिक्शा के संचालन को व्यवस्थित करने पर जोर दिया। बैठक में महापौर डॉ. मुकेश आर्य बंधु ने कहा कि बंदरों के बढ़ते उत्पात को रोकने के लिए नगर निगम प्रशासन द्वारा शासन को मंकी सफारी बनाए जाने का प्रस्ताव भी भेजा गया है। वहीं आगामी दिनों में पांच हजार बंदर पकड़ने की अनुमति को लेकर भी वन विभाग से अनुमति की कार्रवाई अंतिम चरण में चल रही है।

सीओ सदर प्रवीण मलिक ने बताया कि यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए नए ट्रैफिक प्लान पर काम चल रहा है। एआरटीओ मनोज कुमार सिंह ने कहा कि किसी भी रूप में ई-रिक्शा और टेंपो का अवैध संचालन नहीं होने दिया जाएगा। बैठक में नगर निगम के उपसभापति राधा कृष्ण पाठक, ब्राह्मण सेवा संघ के संस्थापक चंद्र लाल शर्मा, व्यापार मंडल के चेयरमैन धर्मेंद्र अग्रवाल बॉबी, आलोक बंसल, सत्यभान शर्मा, बृज किशोर पचौरी, अभय वशिष्ठ, गोविंद खंडेलवाल , दंपत किशोर दीक्षित, विवेक गौतम, समीर शुक्ला व सुधीर शुक्ला थे।

यह हुआ समझौता

वृंदावन में मंकी सफारी नहीं बनाई जाती है तब तक नगर निगम बंदरों को खाने के लिए प्रत्येक वार्ड में एक कुंतल चने और फल प्रतिदिन भोजन का इंतजाम करेगी। वृंदावन के अंदर 1500 ई-रिक्शा का ही रजिस्ट्रेशन होगा। प्रत्येक ई-रिक्शा पर बार कोड होगा, जिसमें उसका संपूर्ण विवरण होगा। किराया का मूल्य भी तय हुआ जो निगम नगर में डिस्प्ले करेगा। स्थानीय व्यक्तियों के लिए स्थानीय आईडी व पास से आने जाने की अनुमति होगी। इस आईडी से अपने रिश्तेदारों की गाड़ी पास कराई जा सकती है। प्रतिनिधिमंडल ने 15 दिन का समय दिया है समझौता लागू करने के लिए अन्यथा आंदोलन सर्व सहमति से अनवरत होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed