फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: 3.93 lakh cusecs of water released from Hathnikund

मथुरा: हथनीकुंड से छोड़ा 3.93 लाख क्यूसेक पानी

Wed, 28 Jul 2021 08:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 08:06 PM IST
विज्ञापन
Mathura: 3.93 lakh cusecs of water released from Hathnikund
मथुरा। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बरसात का असर अब यमुना में देखने को मिलेगा। बुधवार को हथनीकुंड बैराज से 3.93 लाख क्यूसेक पानी छोड़ दिया गया है। इसका असर चार दिन बाद मथुरा में देखने को मिलेगा। फिलहाल प्रयाग घाट पर यमुना का जल स्तर 164.36 मीटर पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से पहाड़ी क्षेत्रों में निरंतर बरसात हो रही है। इससे बैराजों पर दबाव आने के बाद नदियों में पानी छोड़ने का क्रम शुरू हो गया है। इसी प्रक्रिया में बुधवार को हथनीकुंड बैराज से यमुना में 3.93 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इसमें दोपहर दो बजे 1.30 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इसके दो घंटे बाद शाम चार बजे 1.20 लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा गया, जबकि इसके दो घंटे और बाद शाम छह बजे फिर 1.43 लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा गया।
विज्ञापन

हथनीकुंड बैराज से छोड़े गए इस पानी का प्रभाव चार दिन बाद जनपद में देखने को मिलेगा। फिलहाल प्रयाग घाट पर शाम चार बजे यमुना का जल स्तर 164.36 मीटर था। दो दिन से जलस्तर पर इजाफा हो रहा है। 24 घंटे के दौरान यमुना का जलस्तर 6 सेंटीमीटर बढ़ गया है। ऐसे में गोकुल बैराज से आगरा के लिए यमुना में 14342 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। हालांकि यमुना में हथनीकुंड से छोड़े गए पानी की मात्रा को चिंताजनक नहीं माना जा रहा है। फिलहाल क्षेत्र में बरसात कम होने से आसपास खाली गड्ढों में उक्त पानी भरेगा। इससे पानी की मात्रा में गिरावट आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed