फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: 11.88 lakh voters voted in the assembly elections in the district

मथुरा: जनपद में 11.88 लाख मतदाताओं ने किया विधानसभा चुनाव में मतदान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 08:05 PM IST
विज्ञापन
Mathura: 11.88 lakh voters voted in the assembly elections in the district
मथुरा। 10 फरवरी को जनपद के पांच विधानसभा क्षेत्रों के लिए हुए मतदान में 1188197 मतदाताओं ने अपनी भागेदारी निभाई है। इसमें 535268 महिलाएं भी शामिल रहीं। पांच अन्य श्रेणी के मतदाताओं ने भी वोट डाले। इस तरह जनपद में मतदान का आंकड़ा 63.45 रहा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश विधानसभा के प्रथम चरण में बीते बृहस्पतिवार को जनपद के पांच विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदान हुआ था। शांतिपूर्वक हुए मतदान के बाद सभी ईवीएम हाईवे स्थित मंडी समिति में बनाए गए स्ट्रॉग रूम में रखी गईं।
विज्ञापन

बीते दिवस मतदान से जुड़े मतदान संबंधी रिकॉर्ड की जांच की गई। इसके बाद जनपद में हुए मतदान का फाइनल आंकड़ा देर शाम भारत निर्वाचन आयोग को भेज दिया गया। इसके मुताबिक जनपद में 1188197 मतदाताओं ने वोट डाले। इसमें छाता विधानसभा में 130689 पुरुष और 106947 महिलाओं ने मतदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा मांट में 119983 पुरुष, 103415 महिलाएं और दो अन्य ने वोट डाले। गोवर्धन विधानसभा में 121893 पुरुष, 98674 महिलाएं, मथुरा विधानसभा में 146653 पुरुष, 115952 महिलाएं और तीन अन्य तथा बलदेव सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र में 133706 पुरुष और 110280 महिलाओं ने मतदान किया। इसमें भी 314978 मतदाताओं ने अपने वोटर कार्ड के सहारे मतदान किया, जबकि 838780 ने आधार सहित अन्य विकल्पों का मतदान के लिए उपयोग किया।

कहां पड़े कितने वोट
छाता : 237636, 65.29 प्रतिशत, मांट : 223400, 64.98 प्रतिशत, गोवर्धन: 220567, 66.40 प्रतिशत, मथुरा: 262608, 57.25 प्रतिशत, बलदेव: 243986, 65.28 प्रतिशत। जनपद में हुआ 63.45 प्रतिशत मतदान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed