फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: 100 corona kits arrived in villages, notice handed over dirt

मथुरा: गांवों में पहुंचीं सौ-सौ कोरोना किट, गंदगी पर थमाया नोटिस

Mon, 17 May 2021 07:43 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 07:43 PM IST
विज्ञापन
Mathura: 100 corona kits arrived in villages, notice handed over dirt
मथुरा। गांवों की हालत खराब होते देख सतर्क हुए प्रशासन ने गांवों में कोरोना किट की पहली खेप 100-100 कोरोना किट भेज दी हैं। इन किट के पहुंचने के साथ ही ग्राम प्रधान से लेकर आंगनबाड़ी तक को इसकी जिम्मेदारी में लगा दिया है। गड़बड़ी मिलने पर डीपीआरओ ने एक ग्राम पंचायत सचिव को नोटिस दिया है।
विज्ञापन

न्यायालय और सरकार की सख्ती के बाद प्रशासन ने गांवों में सक्रियता बढ़ा दी है। प्रशासन ने सबसे पहले 504 ग्राम पंचायतों में कोरोना किट भेज दी हैं। फिलहाल इनकी संख्या 100-100 रखी गई है। आवश्यकता पड़ने पर इन्हें और मंगाया जा सकता है। संक्रमित या मिलते जुलते लक्षणों वालों को किट बांटने की जिम्मेदारी क्षेत्र की आशा की होगी। वह संक्रमित के साथ ही उसके संपर्क में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को किट देगी। प्रत्येक गांव में बनी निगरानी समिति की जिम्मेदारी नवनिर्वाचित प्रधान को दी गई है।
विज्ञापन

अंत्येष्टि के लिए पांच-पांच हजार रुपये ग्राम पंचायत सचिव को अधिकार दिए गए हैं कि वह कोरोना से मरने वाले प्रत्येक परिवार को पांच-पांच हजार देंगे। यह पैसा सचिव द्वारा मृत्यु के तुरंत बाद ही देना होगा। राशन डीलर की जिम्मेदारी होगी कि कोरोना संक्रमित व्यक्ति के घर पर भोजन पहुंचाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेखपाल कराएंगे रिपोर्ट
यदि गांव में कोई कानून व्यवस्था की स्थिति बनती है तो लेखपाल द्वारा ऐसे लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। वहीं आंगनबाड़ी का काम संक्रमित व्यक्ति के घर में मौजूद बालक या फिर अन्य को पौष्टिक भोजन दें।

सोमवार को बछगांव में सफाई में लापरवाही बरतने वाले पंचायत सचिव सियाराम को नोटिस दिया हे। इसके अलावा मगोर्रा, फोडर और लोरिया पट्टी का भी निरीक्षण किया है।
- प्रीतम सिंह, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed