फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Massive opposition to Shri Banke Bihari Temple Corridor and formation of trust

Mathura: श्रीबांकेबिहारी मंदिर कॉरिडोर और न्यास गठन का जारी विरोध, मानव शृंखला बनाकर लगाई परिक्रमा

Sat, 26 Jul 2025 09:59 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sat, 26 Jul 2025 09:59 PM IST
सार

मथुरा के वृंदावन में प्रस्तावित बांकेबिहारी मंदिर काॅरिडोर को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी है। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने मानव शृंखला बनाकर बांकेबिहारी मंदिर की परिक्रमा लगाई।

विज्ञापन
Massive opposition to Shri Banke Bihari Temple Corridor and formation of trust
काॅरिडोर के विरोध में प्रदर्शन करती महिलाएं। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

वृंदावन में प्रस्तावित श्रीबांकेबिहारी मंदिर कॉरिडोर और न्यास गठन को लेकर गोस्वामी समाज और व्यापारी समाज के महिला-पुरुष मिलकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शन के 59 वें दिन शनिवार को सर्व समाज द्वारा मानव शृंखला बनाकर बांकेबिहारी मंदिर की परिक्रमा करते हुए कॉरिडोर न बनाने के नारे लगाकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


प्रदर्शन में सैकड़ों महिला-पुरुषों ने कॉरिडोर नहीं बनेगा, बिहारीजी रक्षा करो और कॉरिडोर यमुना पार के नारे लगाते हुए बांकेबिहारी मंदिर की परिक्रमा की। परिक्रमा बांकेबिहारी मंदिर के गेट नंबर 1 से प्रारंभ होकर बांकेबिहारी मंदिर पुलिस चौकी, सनेह बिहारी मंदिर होते हुए बांकेबिहारी मंदिर पहुंची। जहां पर सभी महिला-पुरुषों ने एकत्र होकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

 

इस मौके पर मनीषा गोस्वामी ने बताया कि बांकेबिहारी मंदिर के कॉरिडोर निर्माण को लेकर गोस्वामी और व्यापारी समाज के महिला-पुरुषों द्वारा लगातार विरोध-प्रदर्शन किया जा रहा है। यह प्रदर्शन हमारा लगातार जारी रहेगा। हम सभी कॉरिडोर और न्यास गठन के विरोध में हैं।

मंदिर की सेवायत नितिन सांवरिया ने बताया कि कॉरिडोर और न्यास के गठन से ब्रजवासियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ेगा। प्रदर्शन में रेनू गोस्वामी, नीलम गोस्वामी, श्यामा गोस्वामी, अनुराधा गोस्वामी, आशीष गोस्वामी, मम्मू गोस्वामी, रोहित गोस्वामी, गोविंद खंडेलवाल, नीरज गौतम, सोमनाथ गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed